नशे के खिलाफ विद्यार्थियों ने बुलंद की आवाज, ली नशामुक्ति की शपथ
विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, स्वस्थ समाज का लिया संकल्प
नशामुक्त समाज के निर्माण में भागीदारी निभाएंगे विद्यार्थी
--
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के शासकीय सांदीपनि मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पृथ्वीपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम विद्यालय के प्राचार्य श्री एस. एस. श्रीवास्तव के निर्देशन में आयोजित हुआ। विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणामों को समझते हुए स्वयं नशा न करने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के लोगों को भी नशे से दूर रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने स्वस्थ, स्वच्छ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ ली। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। नशा मुक्त की शपथ एन आर अहिरवार ने दिलाई।।
कार्यक्रम में शिवकुमार रावत, गिरिजाशंकर सूत्रकार, आर. डी. कोरी, कमलेश यादव, एन. आर. अहिरवार, जूली यादव, प्रियंका झा, जूही श्रीवास्तव, सुलेखा कुशवाहा, कविता विश्वकर्मा, श्यामलाल नामदेव, अभय यादव, उमेश कुमार श्रीवास्तव, राजुल साहू, अवधेश यादव, पुष्पराज यादव, ब्रजेश साहू एवं संतोष यादव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का संचालन गिरिजाशंकर सूत्रकार ने किया।
#NashaMuktBharatAbhiyaan
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari
1 views | Niwari, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026