वृद्धाश्रम बना असहाय एवं पीड़ित वृद्धजनों का सहारा, श्री बृजलाल पाल ने साझा किए अपने अनुभव
श्री रामराजा वृद्धाश्रम ओरछा में बेहतर सुविधाओं से खुश हैं श्री बृजलाल पाल, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
--
मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम असहाय एवं जरूरतमंद वृद्धजनों के लिए सहारा बन रहे हैं। ओरछा स्थित श्री रामराजा वृद्धाश्रम में निवासरत श्री बृजलाल पाल ने आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं और देखभाल के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपने अनुभव साझा किए।
श्री बृजलाल पाल ने बताया कि आश्रम में उन्हें समय पर भोजन, रहने की बेहतर व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आश्रम में उन्हें अपने घर से भी बेहतर सुविधाएं और अपनत्व मिल रहा है, जिससे वे प्रसन्नतापूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनका आयुष्मान कार्ड भी बना हुआ है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
उन्होंने वृद्धजनों के कल्याण एवं सहायता के लिए संचालित योजनाओं और उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के प्रति प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh
#वृद्धजनकल्याण #श्रीरामराजावृद्धाश्रम #आयुष्मानभारत #ओरछा #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari
11 views | Niwari, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026