विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 45 पृथ्वीपुर के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित
एसडीएम सुश्री जैन ने जनसुनवाई में 11 आवेदनों का मौके पर किया निराकरण
सर्पदंश से मृतका के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत
--
एसडीएम पृथ्वीपुर सुश्री विनीता जैन द्वारा 06 अक्टूबर 2026 को आयोजित जनसुनवाई में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 11 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। ग्राम अतर्रा निवासी श्री रंजीत रजक की पुत्री पलक की सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में आरबीसी 6-4 के तहत मृतक के परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर सहायता राशि का स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। शेष आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
इसके उपरांत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 45 पृथ्वीपुर के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर का प्रशिक्षण शासकीय महाविद्यालय पृथ्वीपुर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत मतदाता सूची से हटाए गए नामों के सत्यापन, पात्र व्यक्तियों के नाम पुनः जोड़ने तथा 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बीएलओ को निर्देशित किया गया कि 29 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक संचालित विशेष अभियान के दौरान कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची में नाम जुड़ने से वंचित न रहे तथा किसी अपात्र व्यक्ति का नाम शामिल न हो।
इसके पश्चात एसडीएम सुश्री विनीता जैन द्वारा ग्राम ककावनीखास स्थित तालाब का निरीक्षण किया गया। तालाब में क्षमता से अधिक जलभराव की स्थिति को देखते हुए जल संसाधन विभाग एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Election Commission of India Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#SIR2026
#JanSunwai #jansamparkMP #niwari