एसडीएम पृथ्वीपुर ने आतिशबाजी विनिर्माण एवं भंडारण स्थलों का किया निरीक्षण
--
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशों के परिपालन में 08 अक्टूबर 2026 को एसडीएम पृथ्वीपुर सुश्री विनीता जैन द्वारा अनुभाग पृथ्वीपुर अंतर्गत संचालित आतिशबाजी विनिर्माण एवं भंडारण स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। सुरक्षा मानकों एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से ग्राम जलंधर, सकेराभडारन एवं वोरेसरभाटा स्थित निर्माण एवं भंडारण परिसरों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक दल द्वारा विनिर्माण स्थलों एवं गोदामों की गहनता से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान परिसरों में आतिशबाजी से संबंधित कोई सामग्री उपलब्ध नहीं पाई गई। अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधितों को शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान एसडीओपी पृथ्वीपुर, नायब तहसीलदार एवं संबंधित आतिशबाजी विनिर्माणकर्ता उपस्थित रहे।
#jansamparkMP #niwari