सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छात्रवृत्ति एवं तकनीकी सहायता शिविर आयोजित
200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया सहभागिता, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी
--
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, निवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए विशेष शिविर एवं तकनीकी सहायता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा आवेदन प्रक्रिया के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं का समाधान करना था। कार्यक्रम में महाविद्यालय के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम में सेवा संकल्प प्रभारी महेश कुमार अहिरवार ने विद्यार्थियों को शिविर के उद्देश्य एवं महत्त्व से अवगत कराते हुए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गाँव की बेटी योजना, आवास सहायता योजना, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना तथा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर डॉ. पुष्पेंद्र कटियार ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (NSP), मेधावी विद्यार्थी योजना एवं मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक किया।
महाविद्यालय के छात्रवृत्ति प्रभारी राकेश कुमार सौर ने विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं तकनीकी पहलुओं को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थियों को किन-किन तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तथा उनसे बचने के लिए किन सावधानियों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को आवेदन में त्रुटियों से बचने, आवश्यक दस्तावेजों की सही जानकारी भरने तथा आवेदन की स्थिति की नियमित जाँच करने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. उषा त्रिपाठी, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जे. आर. अहिरवार, वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. आर. के. अहिरवार, सहायक प्राध्यापक, भूगोल विभागाध्यक्ष वीरेंद्र अहिरवार डॉ. पुष्पेंद्र कटियार तथा अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. एम. एस. विमल, सहायक प्राध्यापक ऋषिकेश राजपूत शिवकरण प्रजापति, सहायक प्राध्यापक शिवकरण प्रजापति,डॉ वीरेंद्र खरे, डॉ हर्ष पांडे ,श्री दिनेश अहिरवार ,श्री सतेंद्र अहिरवार श्री संजीव अहिरवार सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मो. नसीम खान के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवेदन संबंधी तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि पात्र विद्यार्थी शासन की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त करने से वंचित न रहें तथा आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari
4 views | Niwari, Madhya Pradesh | Oct 10, 2026