शाहपुर पंचायत के सहयोग शिविर में पहुंचीं जिला पदाधिकारी; जीविका दीदियों को ₹2.07 करोड़ का बैंक ऋण!
✅ ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत घोसी प्रखंड की शाहपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने निरीक्षण किया।
🔹 जीविका के 69 स्वयं सहायता समूहों को ₹2 करोड़ 7 लाख के बैंक ऋण का सांकेतिक चेक प्रदान कर आर्थिक आत्मनिर्भरता हेतु प्रोत्साहित किया।
🔹 ठाकुरस्थान निवासी श्री सूरज कुमार को मनरेगा जॉब कार्ड तथा गांधार मठ निवासी स्वर्गीय भागीरथ यादव का मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित लाभुक को उपलब्ध कराया गया।
🔹 जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं को सुनकर प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के निर्देश दिए।
#विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद #जिलाप्रशासन_जहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Nov 4, 2026