चौसा: चौसा में पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी, हथेली के आर-पार निकली, सदर अस्पताल में भर्ती
Chausa, Buxar | Nov 9, 2026 बक्सर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरबतपुर निवासी 17 वर्षीय मोहित चौधरी, पिता राधेश्याम चौधरी को पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने रास्ते में रोककर गोली मार दी। गोली उसके बाएं हथेली में लगते हुए पार कर गई। घटना चौसा गड़ही दिवाल के पास की है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।