आज हल्द्वानी नगर निगम की टीम ने मुखानी क्रियाशाला से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल तक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान ₹27,700 के 12 चालान किए गए, 8 ठेले और 5 गाड़ियों में रखा सामान जब्त किया गया।
कार्रवाई में नगर स्वास्थ्य अधिकारी सीएस टोलिया, नोडल अतिक्रमण गणेश भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, चतर सिंह, सफाई निरीक्षक एवं नगर निगम की टीम मौजूद रही।
लेकिन इस सड़क पर अतिक्रमणकारियों की भी गजब कहानी है। कार्रवाई होते ही हफ्ते-दस दिन तक ठेले और अस्थायी कब्जे पूरी तरह गायब हो जाते हैं, राहगीरों को राहत मिलती है। फिर धीरे-धीरे वही पुराना नजारा लौट आता है और सड़क दोबारा सिकुड़ने लगती है।
सवाल यह है कि क्या बार-बार अभियान चलाने के बजाय ऐसा स्थायी समाधान निकलेगा, जिससे सड़कें हमेशा अतिक्रमण मुक्त रह सकें? या फिर यह अभियान भी कुछ दिनों की राहत बनकर रह जाएगा?
#Haldwani #EncroachmentDrive #RoadsForPeople #TrafficRelief #HaldwaniUpdates #followers #highlightseveryonefollowers #nagarnigam #gajrajbisht #नगरायुक्त