हल्द्वानी में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। हाल की आग की घटनाओं और सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन, जिला विकास प्राधिकरण और दमकल विभाग की संयुक्त टीम ने मुखानी चौराहा, पनचक्की मार्ग और दुर्गा सिटी क्षेत्र में कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान फायर एनओसी और सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर कई संस्थानों को सील किया गया। वहीं कल्पवृक्ष इंस्टिट्यूट के पास फायर एनओसी होने पर कमियां दूर करने के लिए 3 दिन का समय दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
🔹 संकल्प कोचिंग सेंटर – सील
🔹 प्रदीप एकेडमी-1 – सील
🔹 प्रदीप एकेडमी-2 – सील
🔹 जयश्री कॉलेज – सील
🔹 तुषार पंत PMT क्लासेस – सील
🔹 जीत IAS कोचिंग सेंटर – सील
🔹 फिजिक्स कोचिंग सेंटर – सील
#HaldwaniNews #CoachingCenter #FireSafety #NainitalNews #UttarakhandNews #HaldwaniAdministration #FireNOC #SafetyFirst #BreakingNews #HaldwaniExpressNews