नैनीताल पुलिस ने खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर 256 लोगों को बड़ी राहत दी है। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल और साइबर टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से अप्रैल से 24 जून 2026 तक गुम हुए 256 मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 56.25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों से मोबाइल बरामद कर उनके असली मालिकों को वापस सौंपे।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने नैनीताल पुलिस का आभार जताया।
#NainitalPolice #SSPNainital #MobileRecovery #CyberCell #CEIRPortal #NainitalNews #UttarakhandNews #PoliceAction #CrimeNews #DigitalIndia #BreakingNews #HaldwaniExpressNews