फिरोजाबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 122 जोड़ों का विवाह संपन्न, DM और विधायक ने दिया आशीर्वाद
फिरोजाबाद/टूंडला। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत लक्ष्मी फार्म हाउस, पीपल चौकी चुल्हावली रोड टूंडला में भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कुल 122 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ, जिनमें 110 हिंदू और 12 मुस्लिम जोड़े शामिल थे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की यह पहल अनोखी है। सामान्य परिवारों की सबसे बड़ी चिंता बेटी की शादी होती है, इस योजना से अभिभावकों को सामाजिक सुरक्षा मिली है और अब बेटी के विवाह की आर्थिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। 3 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार इस योजना का लाभ ले सकते हैं और नववधू के सुरक्षित भविष्य के लिए उनके खाते में धनराशि प्रेषित की जा रही है।
विधायक प्रेमपाल धनगर ने कहा कि इस योजना से सामान्य परिवारों की चिंता दूर हुई है और सभी धर्म-जातियों के जोड़ों का एक साथ विवाह कराकर सरकार सामाजिक समरसता को बढ़ावा दे रही है।
#Firozabad #MukhyamantriSamuhikVivah #Tundla #DMFirozabad #PrempalDhangar #UPNews #SamuhikVivah #YogiGovernment #ViralNews