फिरोजाबाद में बारावफात को लेकर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, QRT को मिला दंगा-रोधी हथियारों का प्रशिक्षण
फिरोजाबाद। बारावफात पर्व से पहले फिरोजाबाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में है। पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए पुलिस लाइन में आज बड़ा अभ्यास किया गया।
एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन और एएसपी सिटी के पर्यवेक्षण में सीओ लाइन ने QRT और शांति व्यवस्था में लगे जवानों को एंटी-रॉयट उपकरण चलाने की ट्रेनिंग दी।
जवानों को गैस गन, रबर बुलेट गन, टियर गैस लॉन्चर जैसे आधुनिक दंगा-रोधी हथियारों को चलाने का लाइव डेमो दिया गया। मकसद साफ है - अगर कहीं भी बवाल या उपद्रव की स्थिति बनती है तो पुलिस तुरंत और सख्ती से हालात पर काबू पा सके।
पुलिस अधिकारियों ने जवानों को निर्देश दिए कि ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता, अनुशासन और आपसी तालमेल बनाए रखें।
#Firozabad #BarawafatAlert #SSP_Firozabad #UPPolice #QRT_Training #FirozabadNews #BreakingNews
Firozabad, Firozabad | Aug 25, 2026