फिरोजाबाद: डीएम की पहल 'सफलता का मार्ग अधिकारियों के साथ' में नगर आयुक्त ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा शुरू की गई अभिनव पहल 'सफलता का मार्ग अधिकारियों के साथ' के तहत आज नगर आयुक्त प्रशान्त नागर ने पी.डी. जैन इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्रों से सीधा संवाद किया।
इस दौरान वर्चुअल मोड से करीब 3000 और प्रत्यक्ष रूप से 100 छात्र जुड़े रहे। नगर आयुक्त ने छात्रों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के गुण बताए और उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।
छात्रों को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त ने कहा कि "सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता।" किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए धैर्य, समर्पण और ईमानदारीपूर्वक परिश्रम जरूरी है। जो छात्र अनुशासित होकर कड़ी मेहनत करते हैं, वही अपने सपनों को साकार करते हैं।
कार्यक्रम में कई छात्रों ने नौसेना, NDA और प्रशासनिक सेवाओं में जाने की इच्छा जताई। नगर आयुक्त ने अपने व्यक्तिगत अनुभव, संघर्ष और सफलता की यात्रा साझा करते हुए NDA जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अनुशासन, शारीरिक दक्षता और विषयों की स्पष्ट समझ के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।
#Firozabad #DMSantoshSharma #NagarAyuktPrashantNagar #SafaltaKaMarg #PDJainCollege #Motivation #UPNews #FirozabadNews #ViralNews