फिरोजाबाद - नसीरपुर औद्योगिक गलियारे को लेकर उद्यमियों के साथ यूपीडा की बैठक
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे विकास प्राधिकरण द्वारा नसीरपुर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे को लेकर सोमवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की उपस्थिति में यूपीडा टीम ने जनपद के उद्यमियों के साथ बैठक कर प्रस्तुतीकरण दिया।
यूपीडा टीम ने परियोजना, उपलब्ध सुविधाओं, औद्योगिक भूखंडों के विकास और निवेश की संभावनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उद्यमियों को निवेश के लिए प्रोत्साहित किया।
उद्यमियों ने परियोजना को लेकर अपनी जिज्ञासाएं और सुझाव रखे, जिनका यूपीडा टीम ने समाधान किया। उद्यमियों ने नसीरपुर औद्योगिक गलियारे को औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग और यूपीडा को निर्देश दिए कि क्लस्टर रूप में निवेश करने वाले उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाए और आवंटन की शर्तों में भुगतान संबंधी शर्तें स्पष्ट की जाएं, ताकि उद्यमी निसंकोच आवेदन कर सकें।
उद्यमियों ने रेट अधिक होने और क्षेत्र में विकास कार्य शुरू न होने का मुद्दा उठाया, जिस वजह से निवेश में हिचक है।
बैठक में उपायुक्त उद्योग संध्या, यूपीडा से मोनिका कुमार, राहुल गुप्ता, दीपक विष्ट और उद्यमी राज कुमार मित्तल, मुकेश बंसल टोनी, दीपक गुप्ता बिटिया, हेमंत अग्रवाल, राज कुमार शर्मा, सिंह राज यादव, निधी चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
#FirozabadNews #NaseerpurIndustrialCorridor #UPEDA #DMFirozabad #IndustrialDevelopment #UttarPradesh #InvestmentInUP #FirozabadUdyami #ViralNews #TrendingNews #UPGovt #MakeInUP #RozgarYojana