बारावफात को लेकर फिरोजाबाद पुलिस प्रशासन सतर्क, एसएसपी ने दिए कड़े निर्देश
फिरोजाबाद। आगामी बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए फिरोजाबाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
इसी क्रम में आज दिनांक 25 अगस्त 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन सभागार में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग ली।
एसएसपी ने दिए ये निर्देश -
- जुलूस मार्गों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी
- यातायात प्रबंधन सुचारू रखने के निर्देश
- संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता
- कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं
एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी स्थल पर पूर्ण अनुशासन और सतर्कता के साथ तैनात रहें। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सीओ सिटी, सीओ ट्रैफिक, आरआई लाइन समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
#Barawafat2026 #FirozabadPolice #SSPFirozabad #UPPoliceAlert #MediaUpdate #FirozabadNews #ViralNews