कोंडागांव: जिला मुख्यालय के स्कूल में विद्यार्थियों के बैठने की जगह नहीं,डीएनके कॉलोनी में स्थित प्राथमिक शाला का भवन खंडहर हो रहा
जिला मुख्यालय के स्कूल में ही विद्यार्थियों के बैठने की जगह नहीं है। डीएनके कॉलोनी में स्थित प्राथमिक शाला का भवन खंडहर हो रहा है। 20X15 फीट के एक अतिरिक्त कक्ष में पहली से पांचवीं कक्षा तक के 50 से अधिक बच्चों को शिक्षक पढ़ा रहे हैं। यहां कक्षा लगाने के लिए केवल अतिरिक्त कक्ष का एक कमरा ही है। उसकी भी छत टपकती है