कोंडागांव: कोंडागांव विकासखंड के मुरारीपारा में रक्षाबंधन का अनूठा जश्न, स्कूली बच्चों ने चम्पा के पेड़ को बांधी विशाल राखी
19 अगस्त को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के दिशानिर्देशों के तहत मुरारीपारा बड़ेबेंदरी की प्राथमिक शाला में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। मुरारीपारा की बुलबुल बहनों ने इस रक्षाबंधन पर एक अनूठा पहल करते हुए न सिर्फ अपने भाइयों को राखी बांधी, बल्कि विद्यालय परिसर में स्थित चम्पा के वृक्ष को भी विशाल राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।