कोंडागांव: कोंडागांव में भगवान महाकालेश्वर की डोली यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, NH-30 पर 6 घंटे तक लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता
19 अगस्त सावन के अंतिम सोमवार को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान महाकालेश्वर की डोली निकाली गई। भगवान महाकालेश्वर की डोली को नारंगी नदी से जल लेकर नेशनल हाईवे 30 होते हुए संबलपुर स्थित शिव मंदिर तक लाया गया। इस यात्रा में सैकड़ो कांवड़ियों सहित शिव भक्तों ने हिस्सा लिया।इस दौरान पुलिस ने लगातार यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात को सुगम बनाए रखा था।