कोंडागांव: जामकोट पारा चौक में अज्ञात बाइक ने स्कूटी को ठोका, हादसे में घायल स्कूटी सवार को निजी वाहन से पहुंचाया गया जिला अस्पताल
कोंडागांव नेशनल हाईवे 30 जामकोट पारा चौक में आज देर शाम एक अज्ञात बाइक चालक ने स्कूटी सवार व्यक्ति को टक्कर मार दिया। इस हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे नगर के एक स्थानीय व्यवसाई गुलशन दहिया ने अपने निजी कार से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया।घायल व्यक्ति की पहचान डोंगरी पारा निवासी जगदीश उसेंडी के रूप में की गई है।उपचार जारी है।