कोंडागांव: फरसगांव अस्प्ताल चौक में बाइक सवार ने स्कूटी को मारी टक्कर, नगर पंचायत का कर्मचारी हुआ घायल,फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती
आज सोमवार को फरसगांव नगर के अस्प्ताल चौक में बाइक में सवार ग्राम सिंगारपुरी निवासी 3 युवकों ने स्कूटी सवार फरसगांव नगर पंचायत के कर्मचारी फरसगांव निवासी हरिकृतन नेताम को टक्कर मार दिए। हादसे में हरीकृतन नेताम के चेहरे और सर में चोट आई है । जिसे उपचार हेतु फरसगांव अस्प्ताल में भर्ती किया गया है ।