कोंडागांव: चुड़ावा के ग्रामीणों का अनुकरणीय श्रमदान, प्रशासन से नहीं मिली मदद तो एक जुट होकर ग्रामीणों ने किया सड़क की मरम्मत
कोंडागांव जिले के चुड़ावा गांव के निवासियों ने साबित कर दिया है कि जब एकता हो तो कोई भी कार्य असंभव नहीं। गांव से गुजरने वाली सड़क बरसाती पानी से क्षतिग्रस्त हो जाने पर ग्रामीणों ने स्वयं ही इसकी मरम्मत का बीड़ा उठाया है। 19 अगस्त को मिले वीडियो में पुरुष, महिलाएं और युवा सभी ने मिलकर सड़क पर मिट्टी, पत्थर और मुरूम डालकर उसे यातायात योग्य बना दिया है।