मिर्ज़ापुर: कंपोजिट विद्यालय पियूरी में बच्चों से कराई जा रही बाल मजदूरी, वीडियो हुआ वायरल
जनपद मिर्ज़ापुर के विकासखंड मड़िहान स्थित कंपोजिट विद्यालय पियूरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। विद्यालय में पढ़ने आने वाले छोटे-छोटे मासूम बच्चों से पढ़ाई की जगह मजदूरी और सफाई कार्य कराया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
झाड़ू लगाने से लेकर ईंट-पत्थर उठाने को मजबूर मासूम
वायरल वीडियो के अनुसार, विद्यालय परिसर में बच्चों से झाड़ू लगवाया जा रहा है तथा लकड़ी, ईंट और भारी पत्थर उठवाकर उनसे शारीरिक श्रम कराया जा रहा है। गरीब मजदूरों और ग्रामीणों के बच्चे जहां बेहतर शिक्षा की उम्मीद में स्कूल आते हैं, वहीं उनसे बाल श्रम कराया जा रहा है।
प्रधानाचार्य पर कार्रवाई और सस्पेंड करने की मांग
कानूनन बाल श्रम पूरी तरह से प्रतिबंधित और अपराध की श्रेणी में आता है, लेकिन विद्यालय प्रशासन नियमों की अनदेखी कर धड़ल्ले से बच्चों से काम ले रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने सक्षम अधिकारियों से मामले का तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया है। ग्रामीणों ने दोषी प्रधानाचार्य को तुरंत निलंबित (सस्पेंड) करने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई भी जिम्मेदार बच्चों के भविष्य और अधिकारों के साथ खिलवाड़ न कर सके।
Hardoi, Hardoi | Sep 14, 2026