आलीराजपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रक्षाबंधन पर्व पर नगर के पत्रकारों के लिए सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इंदौर से पधारे मुख्य अतिथि बी.के. नारायण भाई ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए पत्रकारों को मेडिटेशन के लाभ बताए। संस्था प्रभारी बी.के. माधुरी दीदी ने सभी पत्रकारों को रक्षासूत्र बांधकर, दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में नेपाल त्रासदी में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि भी दी गई। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। (रिपोर्ट: रफीक कुरैशी) . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #Brahmakumari #JournalistFelicitation #NimadNews