करगहर: घर से टहलने निकला युवक पिछले 4 दिनों से लापता, करगहर थाने में पत्नी ने कराया शिकायत दर्ज
करगहर गांव के रहने वाले मोहम्मद इश्तियाक आलम पिछले 4 दिनों से लापता है। इस मामले में उनकी पत्नी रूही खातून के द्वारा करगहर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि उनके पति 10 जुलाई दिन बुधवार को सुबह टहलने के लिए घर से निकले थे। लेकिन वह आज तक वापस नहीं आए हैं। काफी खोजबीन की गई लेकिन कुछ आता पता नहीं चला जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।