करगहर: जमीन के विवाद में पड़़वलिया गांव में दो पक्ष में हुई मारपीट, एक महिला समय दो लोग हुए घायल
करगहर थाना क्षेत्र के पड़वलिया गांव में जमीन के विवाद में सोमवार को दो पक्ष में मारपीट हो गई है। इस मारपीट की घटना में दोनों पक्ष के एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को करगहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है तथा दोनों पक्ष के द्वारा थाने में लिखित शिकायत दी गई है।