मनोहरथाना: मनोहरथाना सीएचसी में नेत्र जांच शिविर आयोजित, 320 लाभार्थियों की जाँच, 157 को मिले निःशुल्क चश्मे
राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मनोहरथाना में 'मां नेत्र वाउचर योजना' के तहत एक विशेष नेत्र जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण शिविर आयोजित किया गया।कुल 320 लाभार्थियों की नेत्र जांच की गई।दृष्टिदोष से प्रभावित 157 लोगों को मौके पर निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।