अल्बर्ट एक्का (जारी): हरिहरपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर खेत में गिरा, एक व्यक्ति घायल, रिम्स रेफर
जारी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में मंगलवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरा। हादसे में ट्रैक्टर सवार मुन्ना मेहता पिता बैद्यनाथ महतो ग्राम कदालकुरमी थाना महमूदगंज जिला पलामू घायल हो गया। ट्रैक्टर ओडिशा की ओर जा रहा था। इसी दौरान हरिहरपुर के पास अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरा। घायल को रिम्स रेफर किया गया।