दुकान आवंटन के लिए अधिकारियों ने लगवाए निशान
6×6 फीट में दुकानें लगाने पर बनी सहमति
कोंच। रामलीला समिति और दुकानदारों के बीच करीब एक पखवाड़े से चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार को एसडीएम अनीता देवी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों की मौजूदगी में दुकानों के लिए 6×6 फीट के निशान लगवाए। कई दुकानदारों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर दुकानें लगाने को राजी हो गए। मानिक चौक स्थित रामलीला भवन के सामने लगने वाली 14 दुकानों के स्थान और नाप को लेकर विवाद चल रहा था। धर्मादा रक्षिणी सभा का कहना था कि कुछ दुकानदार निर्धारित जगह से अधिक जमीन पर दुकानें लगा रहे थे। इसके बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा। बुधवार को एसडीएम के साथ सीओ परमेश्वर प्रसाद, तहसीलदार मनोज कुमार और ईओ मोनिका उमराव ने दोनों पक्षों से बातचीत कर 6×6 फीट में दुकानें लगाने पर सहमति बनवाई। इस दौरान कुछ देर हंगामे की स्थिति भी बनी रही। मौके पर कोतवाल निग्वेंद्र प्�
Konch, Jalaun | Nov 4, 2026