कोंच से जुड़ी हैं फिल्म निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की बचपन की यादें
कोंच। फिल्म 'हनुमान अंश' के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी के माता-पिता सुधा चतुर्वेदी और शशिकांत चतुर्वेदी का लाजपत नगर स्थित आनंद सेठ के आवास पर स्वागत किया गया। दोनों एक कार्यक्रम में शामिल होने कोंच आए थे। आनंद सेठ ने बताया कि विशाल का बचपन कोंच में बीता और उन्होंने यहीं शुरुआती शिक्षा प्राप्त की। उनके पिता ने भी स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दी थीं। शशिकांत चतुर्वेदी ने कहा कि कोंच के लोगों से उनका आज भी गहरा जुड़ाव है। यहां की पुरानी यादें हमेशा मन में बनी रहती हैं। उन्होंने युवाओं से भक्तिभाव और संस्कारों से जुड़ी फिल्में देखने तथा उनसे अच्छी सीख लेने की अपील की। इस दौरान वरुण सेठ, ज्ञानेंद्र सेठ, रामजी भदौरिया और चंदन कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
#कोंच #जालौन #konchnews #localnews #jalaunnews
Konch, Jalaun | Nov 4, 2026