हरिद्वार: रावली महदूद से सिडकुल पुलिस ने अवैध चाकू के साथ ज्वालापुर के मौहल्ला घोसियान निवासी युवक को किया गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान रावली महदूद में पाल मार्केट के पास से सिडकुल पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था और अवैध चाकू लेकर घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी आमिर कुरैशी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी ज्वालापुर के मौहल्ला घोसियान का रहने वाला है।