हरिद्वार: रावली महदूद से 50 पव्वे देशी शराब के साथ तस्करी के आरोप में सिडकुल पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद में चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को शराब की तस्करी करते आरोपी जीवन प्रसाद शर्मा के कब्जे से 50 पव्वे देशी शराब के बरामद हुए हैं। पुलिस का कहना है लंबे समय से आरोपी अवैध शराब की तस्करी में लिप्त था और उस पर आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।