हरिद्वार: सचिव परिवहन एवं खनन बृजेश कुमार संत पहुंचे विकास भवन, आलाधिकारियों के साथ की बैठक
सचिव परिवहन एवं खनन बृजेश कुमार संत ने आलाधिकारियों के साथ रौशनाबाद स्थित विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को दूरस्थ क्षेत्र तक पहुंचाने और पात्र जनता को लाभ दिलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। सचिव ने लखपति दीदी योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने जिले में अवैध खनन पर प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।