हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, रोशनाबाद में एसएसपी ने PC कर किया खुलासा
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, गिरोह में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रोशनाबाद में SSP ने पूरे मामले का खुलासा किया। आरोपियों के कब्जे से 500 रुपए के 451 नकली नोट भी बरामद किए। इतना ही नहीं आरोपियों ने देहरादून और हरिद्वार में बड़े पैमाने पर नकली नोट मार्केट में चलाए हैं जिसकी खोजबीन पुलिस द्वारा की जा रही है।