हरिद्वार: जिला अस्पताल में एंबुलेंस चालकों और पुलिस से अभद्रता करते इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर का वीडियो वायरल
गुरुवार को जिला अस्पताल में दिनभर हंगामा चलता रहा। इमरजेंसी में तैनात डॉ गोपाल गुप्ता ने एंबुलेंस चालकों के साथ अभद्रता कर दी और एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। एंबुलेंस चालकों के हंगामे पर मौके पर पहुंची पुलिस से भी नशे में धुत ड्राइवर पर अभद्रता करने का आरोप है। CMS ने डॉ गोपाल गुप्ता को सस्पेंड कर दिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।