हरिद्वार: सिडकुल में बाइक सवार युवक ट्रक के नीचे आया, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, ट्रक ड्राइवर फरार
गुरुवार को सिडकुल में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पेंटागन मॉल स्थित वेब सिनेमा में काम करने वाला अल्मोड़ा निवासी बाईक सवार एक युवक ट्रक की चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राईवर फरार है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक नवीन के परिजनों को सूचना दे दी है और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।