संत रविदास जी की कलश यात्रा में बोले राज्यमंत्री श्री लोधी मन चंगा तो कठौती में गंगा
प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के नेतृत्व में संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान के तहत कलश वंदनयात्रा का आयोजन किया जा रहा जो गांव गांव पहुंच रही है।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर वाराणसी की पावन पवित्र माटी,जल, अमृतवाणी ग्रंथ विधानसभा क्षेत्र में बने संत जी के मंदिरों में यात्रा के दौरान स्थापित कराए जा रहे। जिससे क्षेत्रवासियों को उनके बताये गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करें जिससे सभी का जीवन धन्य हो।
सरकार ने 100 करोड़ रूपए की लागत से सागर में मंदिर निर्माण करा रही जिसमें देश सहित विदेशों के लोग भी उनके दर्शनों के लिए पहुंचेंगे।
इस मंदिर का भूमिपूजन यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया जिसका निर्माण कार्य निरंतर जारी है और बहुत जल्द मंदिर बनकर तैयार होगा।
यात्रा का शुभारंभ 07 से हुआ जिसका समापन 11 सितंबर 2026 तक विधानसभा में किया जाना है।
द्वितीय दिवस- सिंग्रामपुर से प्रारंभ होकर गुबरा,कुसमी,पटना कुआं, सिंगपुर,भजिया,अमदर, पौड़ी,कोड़ाकला,कोठा, हरदुआ सड़क,भाटखमरिया,माड़नखेड़ा, हर्रई सिंगौरगढ़ ऐसे 14 ग्रामों में पहुंचेगी।