रहली से शराब पीकर लौटे युवक की बिगड़ी तबीयत, बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती
एसपी आनंद कलादगी दलबल के साथ पहुंचे जिला अस्पताल, घटना के सम्बद्ध मे ली जानकारी
दमोह। सागर जिले के रहली क्षेत्र के बलेह से शराब पीकर लौटे गणेशपुरा-हरदुआ निवासी भगवान सिंह गौड़ की सोमवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टियां होने के बाद वह बेहोश हो गया, जिसके बाद परिजन रात उसे दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आनंद कलादगी, एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया और कोतवाली टीआई मनीष कुमार अस्पताल पहुंचे और मरीज की स्थिति की जानकारी ली। डॉक्टरों के अनुसार मरीज के मुंह से झाग निकल रहा था और फेफड़ों में पानी भरने की बात सामने आई है। हालत में सुधार बताया गया है। बेहतर उपचार के लिए उसे सागर मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है।
Damoh, Damoh | Sep 8, 2026