लखीसराय: जिलाधिकारी ने मॉडल विद्यालय, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खगौर का किया निरीक्षण
जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने शनिवार को मॉडल विद्यालय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खगौर का निरीक्षण किया अपराह्न 5:59 बजे प्रेस ब्रीफ में इसे लेकर जानकारी दी गई. निरीक्षण के दौरान शिक्षा व्यवस्था, आधुनिक शिक्षण पद्धति एवं विद्यालयों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई. विद्यालय के बाहर साफ सफाई में कमी पर नारजगी जताई गई और निर्देश दिए.