सेवा सेतु जन अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में संयुक्त आयोजन
..
विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से किया संवाद, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ वितरित
..
सेवा सेतु जन अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत रविवार को विदिशा जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी नगरीय निकायों एवं खंड मुख्यालयों पर संयुक्त आयोजन संपन्न हुआ। जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं स्थानीय विधायक श्री मुकेश टंडन तथा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री मुकेश टंडन ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना है। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र का कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण और उन्हें योजनाओं से जोड़ना सेवा सेतु अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उन्हें बेहतर भविष्य की ओर अग्रसर करना है। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों का आह्वान किया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र का कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण और उन्हें योजनाओं से जोड़ना सेवा सेतु अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी है।
नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से किया संवाद -
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। विधायक श्री मुकेश टंडन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा स्टॉल पर पहुंचे हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। अभियान का उद्देश्य एक ही स्थान पर अधिक से अधिक नागरिकों को शासकीय सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का परीक्षण एवं दवाओं का वितरण -
कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श प्रदान करने के साथ रोगोपचार संबंधी दवाइयां भी वितरित कीं। शिविर के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ कार्यक्रम स्थल पर ही उपलब्ध कराया गया।
पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण -
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया। हितलाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सेवा सेतु जन अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से जिला मुख्यालय सहित जिले के नगरीय निकाय एवं खंड स्तर पर नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने की दिशा में समन्वित प्रयास किए गए।
विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से किया संवाद -
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। विधायक श्री मुकेश टंडन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा स्टॉल पर पहुंचे हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी प्रदान की गई। अभियान का उद्देश्य एक ही स्थान पर अधिक से अधिक नागरिकों को शासकीय सेवाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना रहा।
627 आवेदनों का किया गया निराकरण -
मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री दुर्गेश सिंह ने बताया कि सेवा सेतु जन अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत आयोजित शिविर में प्राप्त कुल 627 आवेदनों का निराकरण किया गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदनों पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का परीक्षण एवं दवाओं का वितरण -
कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक परामर्श प्रदान करने के साथ रोगोपचार संबंधी दवाइयां भी वितरित कीं।
पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण -
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा किया गया। हितलाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने शासन की योजनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीएम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सेवा सेतु जन अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के माध्यम से जिला मुख्यालय सहित जिले के नगरीय निकाय एवं खंड स्तर पर नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने की दिशा में समन्वित प्रयास किए गए। #Vidisha
2 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026