भारतीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर के वैज्ञानिक दल ने सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया
..
कृषि वैज्ञानिकों के दल द्वारा सोयाबीन फसल की वर्तमान स्थिति, कीट एवं रोग प्रकोप तथा फसल प्रबंधन संबंधी समस्याओं के निरीक्षण हेतु विभिन्न ग्रामों का भ्रमण किया गया। वैज्ञानिकों द्वारा विकासखंड ग्यारसपुर के ग्राम अंडियाकलां, गूलरखेड़ी, अटारीखेजड़ा, सुआखेड़ी, एवं चाठोली ग्रामों में सोयाबीन फसल की अलग अलग किस्मों का अवलोकन कर कृषकों से फसल की स्थिति एवं समस्याओं की जानकारी प्राप्त की गई।
भ्रमण दल में डॉ. संजीव कुमार, पादप रोग विशेषज्ञ , ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर, डॉ. लोकेश मीणा, कीट विशेषज्ञ, ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर, डॉ. अनिता राणा, पादप प्रजनक, ICAR-राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर तथा श्री अक्षय उज्जवल,कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र विदिशा शामिल रहे।
भ्रमण के दौरान वैज्ञानिकों द्वारा सोयाबीन फसल में रोग, कीट प्रकोप, पौधों की वृद्धि एवं उत्पादन संबंधी विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण करते हुए कृषकों को आवश्यक तकनीकी सलाह एवं फसल प्रबंधन संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
इस अवसर पर डीडीए श्री सचिन जैन, परियोजना संचालक आत्मा श्री एल.एस. चारेल वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री रूपेश बघेल, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती निशि जैन, कृषि विस्तार अधिकारी श्री गोपाल बघेल एवं कृषि विस्तार अधिकारी श्री चंद्रकांत सिलावट सहित क्षेत्र के कृषकगण उपस्थित रहे। #Vidisha