सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाडी मिलन सेवा कार्यक्रम का आयेाजन
..
आज वार्ड क्रमांक दो के अयोध्यानगर कालोनी में सभी वार्डो की कार्यकर्ता एवं सहायिकाओ द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाडी मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं और बच्चो से कार्यक्रम में कई प्रकार की गतिविधियां कराई गई कार्यक्रम में सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर पूजन किया गया। फिर पौधरोपणए एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर कर प्रधानमंत्री जी के संदेश का वाचन किया गया। एवं आंगनबाडी केन्द्र में महिलाओं एवं बच्चो को पोष्टिक भोजन के बारे में समझाया गया।
कार्य्रक्रम के दौरान रिवार्ड संस्था की सदस्य वर्षा गोस्वामी ;ब्लाक् कार्डिनेटर और रागिनी अवस्थी;ब्लाॅक मोबिलाइनरद्ध के द्वारा उनके नव पोषण कार्यक्रम के विषय में सभी महिलाओं को जानकारी दी गई। कार्यक्रम को मुख्य उद्धेश्य महिलाओं को पोषण के प्रति जागृत करना है।
आंगनबाडी केन्द्र पर महिलाओं, को पोषण का महत्व समझाया गया। पोषण पखवाडा अंतर्गत महिलाओं और बालिकाओं को पोषण युक्त आहार, नियमित व्यायाम, टीएचआर से सामग्री करने की विभिन्न विधियो के बारे में चर्चा एवं विभागीय योजनाओं पर चर्चा की गई। #Vidisha #SevaSankalpAbhiyan