34 ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर 200 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई
..
सेवा सेतु अभियान के तहत किसानों को डिजिटल पहचान से जोड़ने की पहल
..
सेवा सेतु अभियान के तहत कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में किसानों को शासकीय योजनाओं एवं कृषि संबंधी सेवाओं से सहज रूप से जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित कर फार्मर आईडी बनाई जा रही है। इसी क्रम में गुलाबगंज तहसील क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित कर 200 किसानों की फार्मर आईडी बनाई गई।
तहसीलदार गुलाबगंज श्री अरविन्द यादव ने बताया कि अभियान के तहत तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर किसानों को फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई तथा मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर आईडी तैयार की गई। गुलाबगंज तहसील की ग्राम पंचायत सौजना, हथियाखेड़ा, गुलरखेड़ी, सुमेर, बरी, बन जागीर सहित कुल 34 ग्राम पंचायतों में फार्मर आईडी बनाने का कार्य किया गया।
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित इन कैंपों के माध्यम से किसानों को फार्मर आईडी के महत्व एवं इसके उपयोग की जानकारी भी दी गई। फार्मर आईडी किसानों की पहचान को डिजिटल रूप से दर्ज करने तथा उन्हें कृषि विभाग एवं शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने में उपयोगी होगी।
सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप आयोजित होने से किसानों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं। इससे किसानों को संबंधित कार्यों के लिए तहसील अथवा अन्य कार्यालयों तक जाने की आवश्यकता कम होगी और शासकीय सेवाओं की पहुंच को अधिक सुगम बनाया जा सकेगा। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में सेवा सेतु अभियान के माध्यम से शासन की सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए ग्राम स्तर पर लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। गुलाबगंज तहसील में 34 ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों के दौरान 200 किसानों की फार्मर आईडी तैयार किया जाना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। #Vidisha
3 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026