जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनीं 82 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
हरदोई। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 82 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Nov 18, 2026