तेज रफ्तार बाइक ने 68 वर्षीय महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
डूंगरपुर। दोवड़ा थाना क्षेत्र के मांडव मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सड़क किनारे पैदल जा रही 68 वर्षीय हकरी देवी परमार की मौत हो गई। वह जोगीवाड़ा कुबेर फला निवासी थीं और पुनाली जाने के लिए कच्चे रास्ते पर पैदल चल रही थीं। इसी दौरान पुनाली की ओर से आ रही बाइक रॉन्ग साइड में पहुंची और चालक ने लापरवाही से उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गईं। 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
#DungarpurNews #RoadAccident #FatalAccident #BikeAccident #RoadSafety Dowda MandavMod RajasthanNews BreakingNews Cut2CutLive