Public App Logo
Profile Picture

Jamui District Administration

@dprojamui
1217Followers
0Following
प्रेस विज्ञप्ति
08 अक्टूबर 2026

शीर्षक: जिला उद्योग केंद्र, जमुई में 'एमएसएमई केंद्र' का हुआ शुभारंभ।

•उद्यमियों को एक ही छत के नीचे मिलेगी सिंगल विंडो सुविधा, 'एमएसएमई मित्र' देंगे हैंडहोल्डिंग सपोर्ट•
 
जमुई: राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देने तथा जिला स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज राज्यव्यापी पहल के तहत सभी जिलों में 'एमएसएमई केंद्र' का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में जिला उद्योग केंद्र, जमुई में भी एमएसएमई केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया गया, जो जिले के औद्योगिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगा।

इस नवस्थापित एमएसएमई केंद्र के माध्यम से जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता एवं नीतिगत सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के लिए एक ही छत के नीचे सिंगल विंडो व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को आवेदन की प्रारंभिक स्थिति से लेकर परियोजना के धरातल पर उतरने तक आवश्यक मार्गदर्शन, परामर्श एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करना है।

इसके कार्यान्वयन की इस पूरी व्यवस्था में प्रशिक्षित 'एमएसएमई मित्रों' की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। ये एमएसएमई मित्र जिले के नए एवं संभावित उद्यमियों, महिला उद्यमियों तथा स्थानीय कारीगरों को उद्यम पंजीकरण, ZED प्रमाणीकरण, ODOP, क्लस्टर विकास, GeM पोर्टल ऑनबोर्डिंग एवं निर्यात प्रोत्साहन जैसी विविध प्रक्रियाओं में प्रत्यक्ष सहयोग देंगे। साथ ही PMEGP, PMFME, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं CGTMSE जैसी प्रमुख वित्तीय योजनाओं के अंतर्गत विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने से लेकर बैंक ऋण स्वीकृत कराने तक की प्रक्रियात्मक कठिनाइयों को दूर करते हुए उद्यमियों, बैंकों तथा संबंधित विभागों के मध्य एक सशक्त समन्वय तंत्र के रूप में कार्य करेंगे।

जमुई में इस केंद्र के संचालन से जिले में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' की अवधारणा को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। स्थानीय संसाधनों के मूल्य संवर्धन, उत्पादों को वृहद बाजार से जोड़ने तथा युवाओं के लिए स्वरोजगार व रोजगार सृजन के व्यापक अवसर तैयार होंगे। जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग केंद्र, जमुई ने जिले के समस्त वर्तमान व भावी उद्यमियों से इस एमएसएमई केंद्र का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने उद्योगों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपील करता है।
प्रेस विज्ञप्ति 
08 अक्टूबर 2026

शीर्षक: *कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर मतदान दल का प्रशिक्षण, 23 अक्टूबर को मतदान और 27 को मतगणना*
***********************
  बिहार विधान परिषद के कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का द्विवार्षिक निर्वाचन2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गयी हैं l इसी क्रम में गुरुवार को जमुई स्थित सभा कक्ष में अपर समाहर्ता-सह विभागीय जांच  श्री बालमुकुंद प्रसाद के नेतृत्व में पीठासीन पदाधिकारियों के साथ मतदान दल के पी-1, पी-2 और पी-3 मतदान कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया l प्रशिक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी जमुई और मास्टर ट्रेनर श्री संतोष कुमार द्वारा मतदान कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी गयी l

*मतदान प्रक्रिया और कर्मियों की भूमिका समझायी गयी*
 
     प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को कोशी स्नातक निर्वाचन में अपनायी जाने वाली मतदान प्रक्रिया के बारे में बताया गया l मतदान केंद्र पर पीठासीन पदाधिकारी और अन्य मतदान कर्मियों की भूमिका तथा उनके दायित्वों को भी विस्तार से समझाया गया l कर्मियों को मतपत्र एवं मातपेटिका के माध्यम से मतदान कराने की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी l इसके साथ ही आवश्यक प्रपत्रों के संधारण और निर्वाचन सामग्री के सही तरीके से प्रबंधन से जुड़े पहलुओं के बारे में भी बताया गया l 
*मतदान की गोपनीयता एवं पारदर्शिता  पर विशेष जोर*
       प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान की गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया l मतदान कर्मियों को मतदाताओं की पहचान, मतपत्र के सही संधारण और मतदान सामग्री की सुरक्षा को लेकर आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया गया l मतदान के दौरान निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने और किसी भी परिस्थिति में मतदान की गोपनीयता प्रभावित नहीं होने देने को लेकर कर्मियों को निर्देशित किया गया l
 
*संभावित परिस्थितियों से निबटने की भी दी जानकारी*
     प्रशिक्षण में मतदान केंद्र पर उत्पन्न होने वाली संभावित परिस्थितियों और उनसे निबटने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गयी l मतदान कर्मियों को बताया गया कि निर्वाचन के दौरान उन्हें सजगता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा l साथ ही निर्वाचन सामग्री के प्रबंधन से लेकर मतदान प्रक्रिया पूरी होने तक निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया l

*23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना*
       प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया कि कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को कराया जायेगा l वहीं मतगणना 27 अक्टूबर को निर्धारित है l सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और निर्धारित प्रक्रियाओं का अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश दिया गया l प्रशासन की ओर से कहा गया कि निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया को निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराने के लिए सभी स्तरों पर तैयारी की जा रही है l
*निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए कर्मियों की भूमिका अहम*
 जिला प्रशासन ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने में मतदान कर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है l इसलिए सभी कर्मियों को प्रशिक्षण में दी गयी जानकारी को गंभीरता से आत्मसात करने की जरूरत है l प्रशासन ने मतदान कर्मियों से मतदान के दिन अपने दायित्वों का निष्पक्ष, सजग और जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा l प्रशिक्षण के माध्यम से कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपनायी जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं और सावधानियों से अवगत कराया गया l
*प्रशासनिक तैयारियों को लेकर बढ़ी सक्रियता*
    कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र  की तिथि नजदीक आने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गयी हैं l प्रथम चरण के प्रशिक्षण के माध्यम से मतदान दल के कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों और निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी दी गयी l आने वाले चरणों में भी निर्वाचन से जुड़ी तैयारियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाया जायेगा l
       प्रशिक्षण में  श्री बालमुकुंद प्रसाद, अपर समाहर्ता विभागीय जाँच जमुई,मोo नजरुल हक उप निर्वाचन पदाधिकारी जमुई जिला सूचना एवं विज्ञान सहायक तथा सभी प्रतिनियुक्त पी -1,पी-2, पी -3 पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे l
प्रेस विज्ञप्ति
08 अक्टूबर 2026

शीर्षक: जिला उद्योग केंद्र, जमुई में 'एमएसएमई केंद्र' का हुआ शुभारंभ।

•उद्यमियों को एक ही छत के नीचे मिलेगी सिंगल विंडो सुविधा, 'एमएसएमई मित्र' देंगे हैंडहोल्डिंग सपोर्ट•
 
जमुई: राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देने तथा जिला स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा आज राज्यव्यापी पहल के तहत सभी जिलों में 'एमएसएमई केंद्र' का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया। इसी क्रम में जिला उद्योग केंद्र, जमुई में भी एमएसएमई केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया गया, जो जिले के औद्योगिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगा।

इस नवस्थापित एमएसएमई केंद्र के माध्यम से जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता एवं नीतिगत सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के लिए एक ही छत के नीचे सिंगल विंडो व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को आवेदन की प्रारंभिक स्थिति से लेकर परियोजना के धरातल पर उतरने तक आवश्यक मार्गदर्शन, परामर्श एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करना है।

इसके कार्यान्वयन की इस पूरी व्यवस्था में प्रशिक्षित 'एमएसएमई मित्रों' की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी। ये एमएसएमई मित्र जिले के नए एवं संभावित उद्यमियों, महिला उद्यमियों तथा स्थानीय कारीगरों को उद्यम पंजीकरण, ZED प्रमाणीकरण, ODOP, क्लस्टर विकास, GeM पोर्टल ऑनबोर्डिंग एवं निर्यात प्रोत्साहन जैसी विविध प्रक्रियाओं में प्रत्यक्ष सहयोग देंगे। साथ ही PMEGP, PMFME, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एवं CGTMSE जैसी प्रमुख वित्तीय योजनाओं के अंतर्गत विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने से लेकर बैंक ऋण स्वीकृत कराने तक की प्रक्रियात्मक कठिनाइयों को दूर करते हुए उद्यमियों, बैंकों तथा संबंधित विभागों के मध्य एक सशक्त समन्वय तंत्र के रूप में कार्य करेंगे।

जमुई में इस केंद्र के संचालन से जिले में 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' की अवधारणा को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। स्थानीय संसाधनों के मूल्य संवर्धन, उत्पादों को वृहद बाजार से जोड़ने तथा युवाओं के लिए स्वरोजगार व रोजगार सृजन के व्यापक अवसर तैयार होंगे। जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग केंद्र, जमुई ने जिले के समस्त वर्तमान व भावी उद्यमियों से इस एमएसएमई केंद्र का अधिकाधिक लाभ उठाकर अपने उद्योगों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की अपील करता है।
Video 3
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
Video 8
प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 07 अक्टूबर 2026

 शीर्षक:- सखी वार्ता कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार की योजनाओं की दी गई जानकारी

         दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को +2 परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, खैरा, जमुई में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक श्री मुकेश कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ श्री विकाश कुमार, लेखा सहायक श्री प्रताप सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण एवं आर्थिक स्वावलंबन से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

विशेष रूप से मिशन शक्ति के अंतर्गत संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई, जिसमें वन स्टॉप सेंटर (OSC), महिला हेल्पलाइन (181), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी अदालत, सखी निवास एवं पालना आदि योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभ के बारे में बताया गया।

इसके साथ ही छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की जानकारी दी गई। बालिकाओं को बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा एवं स्नातक स्तर तक विभिन्न चरणों में प्रोत्साहन एवं आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजनाएं संचालित हैं। छात्राओं को अपनी शिक्षा जारी रखने तथा उच्च शिक्षा के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए स्वरोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को प्रशिक्षण, स्वरोजगार तथा उपलब्ध सरकारी सहायता एवं ऋण सुविधाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग पर विशेष रूप से जागरूक किया गया। छात्राओं को फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अनावश्यक एवं अत्यधिक उपयोग से दूरी बनाए रखने तथा सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी एवं जिम्मेदारी के साथ करने की सलाह दी गई।

छात्राओं को अपनी फोटो, वीडियो, मोबाइल नंबर, पासवर्ड, OTP, पता एवं अन्य व्यक्तिगत जानकारी सोशल मीडिया या अनजान व्यक्तियों के साथ साझा नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही अनजान व्यक्तियों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा किसी भी प्रकार के ऑनलाइन उत्पीड़न या साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल अपने अभिभावक अथवा शिक्षक को जानकारी देने के लिए कहा गया।

साइबर अपराध की स्थिति में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला सहायता के लिए 181 तथा आपातकालीन स्थिति में 112 नंबर पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को अपने अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, साइबर सुरक्षा एवं स्वरोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक किया गया तथा उन्हें आत्मनिर्भर, सुरक्षित एवं सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना, उन्हें सुरक्षा एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा एवं स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा।
प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
07 अक्टूबर 2026

शीर्षक: चोरमरा में जनजातीय विकास कार्यशाला में शामिल हुए जिला पदाधिकारी, ग्रामीणों से संवाद के बाद इको-टूरिज्म की संभावनाओं को धरातल पर उतारने की पहल, 20 एकड़ चिह्नित भूमि एवं भट्ठा बाबा गर्म जलस्रोत का किया स्थलीय निरीक्षण।

जमुई : कभी दुर्गम और विकास की मुख्यधारा से दूर माने जाने वाले चोरमरा क्षेत्र में अब विकास, जनजातीय सशक्तिकरण और पर्यटन की संभावनाएं एक साथ आकार ले रही हैं। राज्य सरकार की जनजातीय कल्याणकारी पहलों को जमीन पर प्रभावी बनाने के साथ-साथ चोरमरा को इको-टूरिज्म की संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, जमुई ने आज  चोरमरा में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को सुना तथा क्षेत्र में विकास और पर्यटन की संभावनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

“Support to Tribal Research Institute Scheme” के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी और उप विकास आयुक्त द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर  किया गया। आज आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदाय से जुड़े प्रमुख मुद्दों की पहचान करने, जनजातीय कल्याणकारी योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने तथा इस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित आवश्यकताओं और चुनौतियों को समझना रहा। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं को सुना तथा राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समुदाय के सामाजिक, शैक्षणिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों और संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने बिजली, सड़क, स्वास्थ्य उपकेंद्र सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की आवश्यकता से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया। जिला पदाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सरकार एवं जिला प्रशासन चोरमरा के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा जल्द ही क्षेत्र में बिजली की पहुंच सुनिश्चित की जाएगी। सरकार एवं प्रशासन के प्रयासों और आश्वासन पर ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।

इसके बाद जिला पदाधिकारी ने स्थानीय लोगों की आस्था के प्रतीक भट्ठा बाबा के समीप स्थित गर्म जलस्रोत स्थल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्राकृतिक एवं लोक आस्था के दृष्टिकोण से महत्व वाले इस स्थल को पर्यटकीय दृष्टिकोण से विकसित किए जाने की संभावनाओं का जायजा लिया तथा पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास के संबंध में संबंधित पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। साथ ही क्षेत्र की प्राकृतिक विशेषताओं और स्थानीय आस्था को संरक्षित रखते हुए सतत पर्यटन विकास की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया।

चोरमरा में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ क्षेत्र की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विशेषताओं को इको-टूरिज्म से जोड़ने की सरकार और जिला प्रशासन के पहल से स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे। इससे क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इस स्थलीय निरीक्षण के दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी, मुंगेर, उप विकास आयुक्त, जमुई, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Video 11
Video 12
Video 13
प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई
06 अक्टूबर 2026

शीर्षक: ‘सेवा सेतु’ अभियान के तहत सभी 10 प्रखंडों में सहयोग शिविर आयोजित, 309 आवेदनों में 159 का निष्पादन।

जमुई : आमजनों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके द्वार तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा ‘सेवा सेतु’ अभियान के तहत जिले के सभी 10 प्रखंडों में सहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। इस अभियान का मूल उद्देश्य ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना को धरातल पर साकार करते हुए पात्र लाभुकों को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सरल, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराना है।

‘सेवा सेतु’ अभियान के तहत 25 सितंबर से 25 अक्टूबर 2026 तक आमजनों से आवेदन प्राप्त करने एवं प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निष्पादन करने की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसके माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं तथा संबंधित विभागों द्वारा उनकी जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए पात्र लाभुकों को लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस 
अभियान के तहत जमुई जिले में आज तक कुल 309 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 159 आवेदनों का निष्पादन कर संबंधित लाभुकों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा चुका है। शेष आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया भी संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर जारी है।

जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों में आयोजित इन सहयोग शिविरों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पात्र नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें उनके क्षेत्र में ही आवश्यक सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो। प्रशासन का प्रयास है कि ‘सेवा सेतु’ अभियान के माध्यम से शासन और जनता के बीच की दूरी को कम करते हुए सेवा, संवेदनशीलता और सुशासन की भावना को और मजबूत किया जाए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Home Department, Govt. of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
प्रेस विज्ञप्ति
जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई 
06 अक्टूबर, 2026

शीर्षक: पूर्व विधान सभा अध्यक्ष स्व० त्रिपुरारि प्रसाद सिंह की 96वीं जयंती पर राजकीय समारोह आयोजित, प्रतिमा व समाधि स्थल पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन।

जमुई: प्रख्यात समाजवादी नेता एवं बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष स्व० त्रिपुरारि प्रसाद सिंह की 96वीं जयंती आज जमुई में राजकीय समारोह के रूप में श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर जमुई शहर स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर बिहार सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर बिहार सरकार के परिवहन मंत्री श्री दामोदर रावत द्वारा माल्यार्पण किया गया तथा इसके उपरांत त्रिपुरारी घाट स्थित समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।  

कार्यक्रम में,  जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों, स्व० त्रिपुरारि प्रसाद के परिवार के सदस्यों एवं जिले के गणमान्य नागरिकों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि  अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत समाधि स्थल पर पर्यावरण संरक्षण और उनकी स्मृति को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से परिवहन मंत्री, जिला पदाधिकारी एवं उपस्थित सभी संबंधित पदाधिकारियों तथा नागरिकों द्वारा पौधरोपण भी किया गया।  

उल्लेखनीय है कि 06 अक्टूबर 1930 को जमुई के महिसौड़ी स्थित एक साधारण परिवार में जन्मे स्व० त्रिपुरारि प्रसाद सिंह ने वर्ष 1946 में कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी, 1959 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी तथा 1977 में जनता पार्टी से जुड़कर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। वे वर्ष 1971 में कानून मंत्री रहे और जून 1977 से 1980 तक बिहार विधान सभा के अध्यक्ष पद को सुशोभित किया। 25 जनवरी 1988 को नई दिल्ली में उनका निधन हो गया था, किंतु उनके विचार, आदर्श 
और समाज सेवा की भावना आज भी जनमानस में जीवित है।
 Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Home Department, Govt. of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
Video 16
Video 17
प्रेस विज्ञप्ति
05 अक्टूबर 2026

शीर्षक: शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 'मेरे सपनों का भारत' का आयोजन
जमुई।

जमुई: वर्ष 2047 तक भारत को एक पूर्णतः विकसित राष्ट्र बनाने के महान संकल्प को साकार करने की दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा एक प्रेरणादायक पहल की गई। इसी क्रम में आज दिनांक 05 अक्टूबर 2026 को जिला स्तर पर कक्षा 1 से 8 तक के प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए 'मेरे सपनों का भारत' विषय पर 'सेवा चित्र अभियान' के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों की कल्पनाशीलता को एक नई उड़ान देना था, जिससे वे यह व्यक्त कर सकें कि 2047 का समृद्ध, सशक्त और स्वर्णिम भारत उनके सपनों में कैसा दिखता है। विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा को सही आकार देने के लिए शिक्षा विभाग ने इस मंच का निर्माण किया, जहाँ नन्हे कलाकारों ने अपने कैनवास पर सुंदर रंगों के माध्यम से एक सशक्त एवं विकसित भारत की अद्भुत तस्वीर उकेरी।  

इस भव्य कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान) तथा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा) सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित सभी अधिकारियों ने छात्रों द्वारा बनाई गई मनमोहक एवं विचारोत्तेजक कलाकृतियों का आत्मीयता से अवलोकन किया और बच्चों के उत्कृष्ट प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  

विशेषज्ञ निर्णायक मंडली द्वारा बच्चों की चित्रकला के सूक्ष्म परीक्षण एवं गहन मूल्यांकन के उपरांत, जिले की तीन होनहार छात्राओं ने अपनी बेमिसाल कलात्मक क्षमता के बल पर शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में आरुषि कुमारी ने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रीना कुमारी ने द्वितीय तथा करिश्मा कुमारी ने तृतीय स्थान अर्जित किया।  
सफलता का यह क्रम यहीं नहीं थमता, बल्कि ये तीनों प्रतिभावान छात्राएँ आगामी 10 अक्टूबर 2026 को राजधानी पटना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर जमुई जिले का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व करेंगी। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और राज्य स्तरीय स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
Video 19
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
“समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार”

जमुई से बिहार के औद्योगिक विकास की नई कहानी लिखने का संकल्प आकार ले रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में जमुई में उद्योगों के विस्तार के साथ पूरे बिहार में निवेश, रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण की नई संभावनाओं को गति दी जा रही है।

उद्योग बढ़ेंगे, अवसर बढ़ेंगे और सशक्त होगा—नया बिहार।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Home Department, Govt. of Bihar 
Industries Department, Bihar 
Department of Tourism, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=jamuinews nis:value=jamuinews nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=CMSamrat nis:enabled=true nis:link/>
Jamui District Administration (@dprojamui) | Public App