गंगापुर: पुलिस ने गंगापुर सिटी ब्रिज के नीचे से 6.92 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
गंगापुर सिटी पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में उदेई मोड थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गंगापुर सिटी में ब्रिज के नीचे पहुंचे जहां पर एक व्यक्ति जीतेश कुमार मीणा पुत्र कमल सिंह मीणा निवासी कुंजेला हाल निवासी अमनपुरा कॉलोनी सालोदा गंगापुर सिटी को अवैध स्मैक 6.92 ग्राम के साथ गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।