गंगापुर: जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में पंचायत समिति के सभागार में पर्यावरण संरक्षण को लेकर परामर्श बैठक हुई संपन्न
बैठक के दौरान शहरी क्षेत्र में प्लास्टिक प्रदूषण, राजकीय कार्यालयों, होटलों, मेरिज गार्डन एवं अस्पतालों में वर्षा जल संचयन हेतु आधारभूत संरचनाओं की स्थापना, ध्वनि प्रदूषण, नगरपालिका द्वारा ठोस कचरा संग्रहण एवं निपटान प्रणाली की वस्तुस्थिति, कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए इलेक्ट्रिक अथवा वैकल्पिक वाहन, शहर का सौंदर्यीकरण आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।