गंगापुर: बिजली चोरी के खिलाफ गंगापुर सिटी सहित आसपास के क्षेत्र में अभियान शुरू, 74 उपभोक्ताओं से वसूला गया करीब ₹20 लाख जुर्माना
गंगापुर सिटी नगर परिषद क्षेत्र में जयपुर डिस्कॉम गंगापुर सिटी के अधिशासी अभियंता आर एस गुर्जर के निर्देश पर गंगापुर सिटी सहित आसपास क्षेत्र में बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं में गैर उपभोक्ताओं के खिलाफ सतर्कता अभियान चलाया गया। जिसमें कार्रवाई करते हुए 74 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। बिजली निगम द्वारा 20.40 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।