गंगापुर: जिला कलक्टर डॉ गौरव सैनी की अध्यक्षता में पंचायत समिति के सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि पीएचसी, सीएचसी सहित समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर सफाई व्यवस्था, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, कार्मिकों का व्यवहार आदि में जहां भी आवश्यक है वहां सभी स्तरों पर जरूरी सुधार सुनिश्चित करें। साथ ही आपसी समन्वय के साथ कार्य कर आमजन को राहत प्रदान कराने में अपना योगदान देने के लिए चिकिस्ता अधिकारियों को कहा।