Public App Logo
Profile Picture

SawaiMadhopur news

@sawaimadhopur_news
23286Followers
2356Following
यूआईटी ने ताज होटल से आलनपुर रोड पर की अतिक्रमण की कार्यवाही,मास्टर प्लान के तहत होगा सड़क निर्माण 

सवाई माधोपुर। जिला मुख्यालय के आलनपुर से ताज होटल रणथम्भौर जाने वाले रोड पर शहर को सुंदर ओर आवागमन को लेकर आज अतिक्रमण की कार्यवाही की। यूआईटी विभाग के द्वारा आलनपुर से ताज होटल रणथम्भौर रोड तक मास्टर प्लान के तहत यह कार्यवाही की ओर जेसीबी की मदद से सड़क पर हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। जानकारी के अनुसार आलनपुर से रणथंभौर की ओर जाने वाली सड़क की ओर 60 फिट का सड़क कार्य किया जाएगा जिसको लेकर यह कार्यवाही की गई। यूआईटी विभाग की कार्यवाही के दौरान इलाके में हड़कंप सा मच  गया। कार्यवाही के दौरान मौजूद तहसीलदार विष्णु कुमार शर्मा ने बताया कि यूआईटी विभाग द्वारा शहर में विकास ओर सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है उसको लेकर रोड को चौड़ा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां 40 फिट का रोड बनेगा ओर सड़क के दोनों ओर आठ आठ फीट की फुटपाथ बनेगा। जिसको लेकर आज यूआईटी विभाग द्वारा सरकारी जमीन पर किए हुए अतिक्रमण को लेकर कार्यवाही की गई।
रणथंभौर बाघ परियोजना में वन्यजीव सप्ताह 2026 के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
​ब्लू स्टार सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए फिल्म स्क्रीनिंग व परिचर्चा आयोजित; कराया गया रणथंभौर का शैक्षणिक भ्रमण
​सवाई माधोपुर, 6 अक्टूबर 2026।
रणथंभौर बाघ परियोजना, सवाई माधोपुर के तत्वावधान में 1 अक्टूबर 2026 से 8 अक्टूबर 2026 तक वन्यजीव सप्ताह 2026 का आयोजन बड़े उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक रणथंभौर बाघ परियोजना श्री एस. पी. सिंह (शारदा प्रताप सिंह) एवं उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक रणथंभौर बाघ परियोजना सवाई माधोपुर मानस सिंह (आईएफएस) के निर्देशन में आयोजित इस वन्यजीव सप्ताह कार्यक्रम में सोशियोलॉजिस्ट सुश्री ममता साहू द्वारा विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का सुचारु क्रियान्वयन किया जा रहा है।
​इसी श्रृंखला में आज 6 अक्टूबर को ब्लू स्टार सेकेंडरी स्कूल में वन्यजीव आधारित विशेष फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। फिल्म स्क्रीनिंग के माध्यम से बच्चों को रणथंभौर की समृद्ध जैव विविधता, वनों की महत्ता और वन्यजीवों के प्राकृतिक पर्यावास की रोचक झलकियाँ दिखाई गईं। इसके उपरांत फील्ड बायोलॉजिस्ट मोहम्मद मेराज द्वारा विद्यार्थियों के साथ वन्यजीव संरक्षण, ईकोसिस्टम के संतुलन तथा वन्यजीवों के व्यवहार पर एक संवादात्मक व ज्ञानवर्धक परिचर्चा (डिस्कशन) की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं शांत कीं और उत्साहपूर्वक भाग लिया।
​इस अवसर पर सोशियोलॉजिस्ट सुश्री ममता साहू द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के बहिष्कार का संदेश देते हुए ईको-फ्रेंडली जूट के बैग, ज्ञानवर्धक बुकलेट, स्टिकर्स एवं रणथंभौर बाघ परियोजना के आकर्षक ब्रोच (बैज) वितरित किए गए।
​विशेष पहल के अंतर्गत विद्यार्थियों को वनों व वन्यजीवों का प्रत्यक्ष अनुभव कराने हेतु रणथंभौर नेशनल पार्क का शैक्षणिक वन भ्रमण भी करवाया गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने जंगल के प्राकृतिक परिवेश, पेड़-पौधों, ग्रासलैंड और वन्यजीवों को करीब से देखा व समझा।
​अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए आह्वान किया कि वे पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनें और अपने दैनिक जीवन में प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेकर एक जागरूक नागरिक की भूमिका निभाएँ।
​रणथंभौर बाघ परियोजना द्वारा जन-जागरूकता एवं विद्यार्थियों को प्रकृति से जोड़ने के इस महाभियान के तहत आगामी दिनों में भी विविध कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर, बुजुर्ग महिला भी आई चपेट में
पुलिसकर्मी और 85 वर्षीय महिला घायल, सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के भेड़ोला रोड की घटना, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार
सवाई माधोपुर। चौथ का बरवाड़ा थाना क्षेत्र के भेड़ोला रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक पुलिस कांस्टेबल और करीब 85 वर्षीय महिला घायल हो गए। हादसे में पुलिस कांस्टेबल के पैर में गंभीर चोट आई, जबकि महिला को भी चोटें आई हैं। दोनों घायलों को पुलिस वाहन से चौथ का बरवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल सवाई माधोपुर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार चौथ का बरवाड़ा थाने में तैनात कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार भेड़ोला मार्ग पर लाल माता मंदिर के पास अपनी गाड़ी खड़ी कर कुछ देर के लिए नीचे उतरे थे। बताया जा रहा है कि जब वह वापस अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां से निकली। इसी दौरान कांस्टेबल का पैर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गया, जिससे वह घायल हो गए।
हादसे के दौरान सड़क से गुजर रही करीब 85 वर्षीय जुमी पत्नी अलादीन भी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गईं। दुर्घटना में वह भी घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए चौथ का बरवाड़ा सीएचसी पहुंचाया गया।
सवाई माधोपुर से बड़ी खबर

मानटाउन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध छुर्रे के साथ आरोपी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध धारदार हथियार रखने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, करमोदा गांव में एक व्यक्ति के हाथ में नंगा छुर्रा लेकर घूमने की सूचना मिली थी।

गश्ती टीम ने रात करीब 10:40 बजे करमोदा पहुंचकर घेराबंदी की और मीठालाल रेगर (49) निवासी करमोदा को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से 32 सेंटीमीटर लंबा धारदार छुर्रा बरामद हुआ। आरोपी के पास हथियार का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी कार्रवाई में रेलवे स्टेशन के सामने तेज आवाज में ट्रैक्टर पर गाने बजाने के मामले में पुलिस ने श्रवण सिंह (20) निवासी सांगली, जिला झालावाड़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से डेक मशीन, दो स्पीकर और पेन ड्राइव जब्त किए। मामले में आरएनसी एक्ट की धारा 4/6 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

मानटाउन पुलिस की दोनों कार्रवाइयों में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
होटल में ताश के पत्तों पर दांव लगाते 4 जुआरी गिरफ्तार, पुलिस ने 2.56 लाख नकदी कि जब्त

​सवाई माधोपुर | जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के एक होटल में चल रहे अवैध जुआ-सट्टे के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हम्मीर सर्किल के पास स्थित एक होटल पर दबिश देकर मौके से ताश के पत्तों पर नकदी का दांव लगाते हुए 4 जुआरियों नदीम उम्र 37 वर्ष निवासी हम्माल मोहल्ला, महेश मीना 32 वर्ष निवासी शेषा, हाल मीना कॉलोनी , रामलाल मीना निवासी इनायती, सपोटरा, करौली और देवीसहाय मीना निवासी खोहरा नंदसिंह, बालाहेती, दौसा को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2,56,020 रुपये की भारी नकदी और जुआ उपकरण जब्त किए गए हैं।  

​गुप्त सूचना पर हुई त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठ मैत्रेयी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा एवं पुलिस उपाधीक्षक (शहर) राजेन्द्र मीना के सुपरविजन थानाधिकारी माँगे लाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। कोतवाली थानाधिकारी  मांगेलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर अवैध जुआ खेला जा रहा है।  
​सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नियमानुसार सर्च वारंट प्राप्त कर होटल परिसर की तलाशी ली, जहाँ ये चारों आरोपी ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाते हुए पकड़े गए। पुलिस को अचानक देखकर आरोपी हड़बड़ा गए।  

​जब्त सामग्री और मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के पास से ₹2,56,020 की नकदी और ताश के पत्तों समेत जुआ उपकरण मौके पर ही जब्त कर लिए। चारों मुल्जिमों को गिरफ्तार कर कोतवाली थाने में मामला पंजीकृत किया गया है, जिसमें पुलिस द्वारा आगे का अनुसंधान जारी है।
*‘कोई भी पात्र मतदाता न छूटे’ अभियान के तहत नवमतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें*
*6 अक्टूबर को जिले के सभी विद्यालयों में विशेष शिविर, 18-19 आयु वर्ग के पात्र युवाओं से भरवाया जाएगा फॉर्म-6*
*सवाई माधोपुर, 5 अक्टूबर।* जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने स्वीप गतिविधियों के तहत 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र नवमतदाताओं का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

उन्होंने बताया कि ‘कोई भी पात्र मतदाता न छूटे’ अभियान के तहत 6 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से जिले के सभी विद्यालयों में विशेष पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। स्थानीय बीएलओ एवं इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब प्रभारियों के सहयोग से पात्र नवमतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। 

*ऑनलाइन भी कर सकते हैं मतदाता पंजीकरण*
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आमजन की सुविधा के लिए मतदाता पंजीकरण के फॉर्म-6 एवं संशोधन के फॉर्म-8 के साथ एसआईआर के दौरान जोड़े गए घोषणा पत्र को हटा दिया गया है। अब राजस्थान सहित एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण कर चुके अन्य राज्यों में पात्र नागरिक voters.eci.gov.in अथवा ECINET पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म-6 भरकर पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। पात्र नागरिक अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

विद्यालय एवं महाविद्यालयों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब द्वारा आयोजित विशेष शिविरों में पहुंचकर भी पात्र नागरिक मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी एवं सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि ‘कोई भी पात्र मतदाता न छूटे’ की भावना के साथ अधिकाधिक पात्र नागरिकों की सहभागिता से ही सहभागी एवं समावेशी लोकतंत्र के उद्देश्य को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ उठाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की।
---000---
*अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की विशेष निरोधात्मक कार्रवाई*
*14 से 30 सितंबर तक अभियान में 53 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त, 7 अभियुक्त गिरफ्तार*
*सवाई माधोपुर, 5 अक्टूबर।* आबकारी आयुक्त राजस्थान, उदयपुर के निर्देशानुसार 14 से 30 सितम्बर 2026 तक चलाए गए विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जिला आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध जिलेभर में कार्रवाई की गई।
अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (योजना एवं नीति) प्रदीप सिंह सांगावत एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, जोन भरतपुर बद्रीनारायण मीना के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी हरीश रोलन के नेतृत्व में विभिन्न सूचनाओं के आधार पर नाकाबंदी कर संभावित स्थानों को चिन्हित किया गया और संयुक्त आबकारी धावे किए गए।
अभियान के दौरान राजस्थान आबकारी अधिनियम, 1950 के तहत कुल 14 अभियोग दर्ज किए गए, जिनमें 9 साधारण श्रेणी, 3 महत्वपूर्ण श्रेणी एवं 2 बीएलसी प्रकरण शामिल हैं। कार्रवाई में 228 पव्वे देशी मदिरा, 2,407 बोतल एवं 19,200 पव्वे अंग्रेजी मदिरा, 30 बोतल बीयर तथा 45 बोतल हथकड़ शराब जब्त की गई। जब्त शराब का अनुमानित मूल्य 53 लाख रुपये बताया गया है। जब्त अंग्रेजी शराब में 2,394 बोतल एवं 19,200 पव्वे ‘फॉर सेल इन पंजाब’ अंकित हैं।
अभियान के दौरान 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 3,200 लीटर वॉश नष्ट की गई।
कार्रवाई में सहायक आबकारी अधिकारी डॉ. रचना राठौड़, आबकारी निरीक्षक अरविन्द सिंह, आबकारी निरीक्षक त्रिलोक अग्रवाल, प्रहराधिकारी सुरेश सहित आबकारी निरोधक दल एवं अन्य ईपीएफ जाप्ते का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
*जनसेवाओं एवं शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता: जिला कलक्टर*
*साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित*
*सवाई माधोपुर, 5 अक्टूबर।* जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार विभिन्न विभागों के अधिकारयों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को बिजली, पानी, स्वास्थ्य एवं सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय कार्मिकों का डाटा ईएमएस पोर्टल पर अपडेट करने तथा संपर्क पोर्टल एवं जन शिकायतों से जुड़े प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
कलक्टर ने पंचायतीराज आम चुनाव के तहत आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर राजकीय अधिकारियों और कार्मिकों को किसी भी राजनैतिक गतिविधियों में शामिल नहीं होने की सख्त हिदायत देते हुए राजकीय कार्यालयों में सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री नहीं रखने के निर्देश सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिए।
उन्होंने अत्यावश्यक नागरिक सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का 7 दिन में निस्तारण करने तथा औसत निस्तारण समय से अधिक अवधि से लंबित प्रकरणों में आगामी तीन दिनों में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बाद भी प्रकरण लंबित पाए जाने पर संबंधित कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विद्युत, पीएचईडी, कृषि, राजस्व, पीडब्ल्यूडी एवं ग्रामीण विकास विभाग को लंबित संपर्क प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
*स्वास्थ्य, कृषि एवं पशुपालन व्यवस्थाओं की समीक्षा:-* मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी को चिकित्सालयों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा एचपीवी टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। लाड़ो प्रोत्साहन योजना में नवजात बालिकाओं के वैक्सीनेशन के बाद द्वितीय किश्त का भुगतान सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
जिला अस्पताल, कलक्ट्रेट सहित राजकीय कार्यालयों एवं भवनों में मवेशियों की आवाजाही रोकने के लिए काउ कैचर बेहतर तरीके से लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा करते हुए किसानों को निर्धारित दर पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने तथा पशुपालन विभाग को लम्पी रोग से गौवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विद्यालय की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट

राजनीतिक प्रभावशाली लोगों पर अतिक्रमण का आरोप, कार्रवाई के दौरान ग्रामीण से मारपीट का भी दावा

सवाई माधोपुर। पांचोलास गांव में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने ग्राम पंचायत के नाम दर्ज भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर खसरा नंबर 1357 की भूमि से कथित अतिक्रमण पूरी तरह हटवाने की मांग की।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल के सामने स्थित ग्राम पंचायत की भूमि पर कुछ राजनीतिक एवं प्रभावशाली लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते स्कूल के बच्चों को खेलकूद सहित अन्य गतिविधियों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व में भी अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन को शिकायत दी गई थी। 30 अगस्त 2026 को राजस्व विभाग, ग्राम प्रशासन और पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में कार्रवाई भी की गई, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि मौके से पूरा अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका।

ज्ञापन में अतिक्रमण हटाने की शिकायत करने वाले ग्रामीणों के साथ कथित अभद्रता, धमकी और मारपीट के आरोप भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना के संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।

ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर से मामले में टीम गठित कर ग्राम पंचायत के नाम दर्ज भूमि का मौका निरीक्षण करवाने और पूरे अतिक्रमण को हटाकर विद्यालय के बच्चों के उपयोग के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।
*लिंक रोड से अतिक्रमण हटाया, अब बनेगा चौड़ा मार्ग एवं फुटपाथ*
*नगर विकास न्यास की कार्रवाई से मंडी रोड के पीछे लिंक रोड के विकास का रास्ता साफ*
*सवाई माधोपुर, 5 अक्टूबर।* नगर विकास न्यास (यूआईटी) द्वारा शहर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के तहत मंडी रोड के पीछे स्थित लिंक रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों को बुलडोजर एवं अन्य संसाधनों की सहायता से हटाया गया, जिससे मार्ग को चौड़ा करने का रास्ता साफ हुआ।
कार्रवाई के दौरान यूआईटी के तहसीलदार, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता सहित तकनीकी टीम मौके पर मौजूद रही। अतिक्रमण हटने के बाद लिंक रोड का स्वरूप अधिक खुला एवं व्यवस्थित हो गया है।
*सड़क के दोनों ओर बनेंगे फुटपाथ:-* यूआईटी सचिव मोहित कासनिया ने बताया कि अतिक्रमण हटने के बाद लिंक रोड का निर्माण कराया जाएगा। आमजन एवं राहगीरों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर फुटपाथ भी विकसित किए जाएंगे, जिससे यातायात सुगम होने के साथ पैदल आवागमन में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने अवैध कब्जाधारियों से अपील की कि वे अपने स्तर पर अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यास द्वारा विकास एवं सौंदर्यीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। यदि अतिक्रमण हटाने के लिए बलपूर्वक कार्रवाई करनी पड़ी तो कार्रवाई में होने वाले व्यय की वसूली संबंधित अतिक्रमी से की जाएगी।
राज्य स्तरीय  बास्केटबॉल  17/19 छात्र वर्ग प्रतियोगिता में खिलाडियों के शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमी हुए मंत्रमुग्ध, फाइनल मैच बुधवार को होगा
सवाई माधोपुर, 5 अक्टूबर। राउमावि मानटाउन के संयोजन में चल रही 70 वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल (17/19 आयुवर्ग) छात्र क्रीडा प्रतियोगिता के तहत सोमवार  को हुए मैचों में रौमांच देखने को मिला। दशहरा मैदान स्थित दो मैदान में हुए मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वि टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच जीतने के लिए भरपूर प्रयास किया। 
प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य राउमावि मानटाउन चन्द्र शेखर जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता में मंगलवार को दशहरा मैदान स्थित मैदानों में आयोजित मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शक खिलाड़ियों के खेल प्रर्दशन को सराहा। उन्होंने बताया कि खिलाडियों एवं व्यवस्थाओं में लगे कार्मिकों के प्रतिदिन भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं को भामाशाहों के सहयोग से किया गया। सोमवार को दशहरा मैदान में आयोजित मैच से पूर्व वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी  विजय सिंह मीना, प्रतियोगिता संयोजक चन्द्र शेखर जोशी, प्रतियोगिता पर्यवेक्षक राजेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य रामजी लाल जाट, रमेश मीना ने मैदान में खेल रहे खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। सोमवार को खिलाडियों एवं अन्य कार्मिकों के लिए भोजन की व्यवस्था भामाशाह नीतू उपाध्याय  की ओर से की गई।
परिणाम 
दशहरा मैदान पूर्व, 17 वर्ष जयपुर प्रथम बनाम सत्र पर्यन्त सीकर:-  जयपुर प्रथम 53 दृ 16 से ,भीलवाड़ा बनाम खेल छात्रावास सीकर मे  खेल छात्रावास सीकर 16 दृ 62 से  , 19 वर्ष बीकानेर बनाम सीकर अकादमी में सीकर अकादमी 46 दृ 69 से  ,कोटा बनाम सत्र पर्यन्त सीकर में  सत्र पर्यन्त सीकर 42 दृ 51 से विजेता रही 
दशहरा मैदान पश्चिम:- 19 वर्ष सीकर बनाम बाड़मेर में सीकर 48-30 से,17वर्ष  जैसलमेर अकादमी बनाम बाड़मेर में जैसलमेर अकादमी 31-13 से, श्रीगंगानगर बनाम जयपुर प्रथम  श्रीगंगानगर 51-49  
से, 17 वर्ष में डीडवाना कुचामन बनाम श्रीगंगानगर  श्रीगंगानगर टीम  55-68 से विजेता रही 
शारीरिक शिक्षक विजय श्री माली ने बताया की बुधवार को दशहरा मैदान में प्रथम सत्र में सभी सेमीफाइनल मुकाबले होंगे वहीं सायंकाल को सेमीफाइनल में विजेता रही टीमों के मध्य प्रतियोगिता का विजेता बनने के लिए मुकाबला होगा ।
17वर्ष सेमीफाइनल में जयपुर प्रथम, खेल छात्रावास सीकर, जैसलमेर अकादमी एवं श्रीगंगानगर की टीमों ने जगह बनाई है  समाचार लिखे जाने तक 19वर्ष के मुकाबले जारी थे।
*सब्जी मंडी में मनमानी पर नगर परिषद की सख्ती, अव्यवस्थित ठेलों पर कार्रवाई, तीन दिन की चेतावनी के बाद नगर परिषद ने की कार्रवाई, सामान जब्त कर वसूला जुर्माना*
*सवाई माधोपुर, 5 अक्टूबर।* सब्जी मंडी में बिगड़ती सफाई व्यवस्था और मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित तरीके से लगाए जा रहे ठेलों को लेकर नगर परिषद ने सख्त रुख अपनाया है। नगर परिषद की ओर से पिछले तीन दिनों से लगातार समझाइश और चेतावनी देने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर सोमवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए मनमाने ढंग से ठेले लगाने वाले व्यापारियों को चिन्हित किया। इस दौरान कुछ ठेला संचालकों का सामान जब्त करने के साथ ही जुर्माना भी वसूला गया।
नगर परिषद सभापति मेवा चौधरी एवं आयुक्त दलीप पूनिया ने बताया कि सब्जी मंडी क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आमजन की आवाजाही सुगम करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंडी एवं मुख्य सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से ठेले लगाने के कारण न केवल यातायात प्रभावित हो रहा था, बल्कि जगह-जगह गंदगी फैलने से सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए नगर परिषद की टीम द्वारा पिछले तीन दिनों से ठेला संचालकों को निर्धारित एवं व्यवस्थित स्थान पर ठेले लगाने की समझाइश दी जा रही थी।
इसके बावजूद कुछ व्यापारियों द्वारा मनमाने ढंग से ठेले लगाने का सिलसिला जारी रखा गया। सोमवार को नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर ऐसे ठेला संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने सामान जब्त करने के साथ नियमानुसार जुर्माना वसूला तथा संबंधित लोगों को भविष्य में सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्थित तरीके से ठेला नहीं लगाने के लिए पाबंद किया।
सभापति मेवा चौधरी ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था और आमजन की सुविधा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सब्जी मंडी एवं मुख्य सड़क पर गंदगी फैलाने और अव्यवस्थित तरीके से ठेले लगाने की स्थिति को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि मंडी क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। इसके लिए व्यापारियों और आमजन का सहयोग भी जरूरी है।
आयुक्त दलीप पूनिया ने भी स्पष्ट किया कि नगर परिषद की ओर से स्वच्छता एवं व्यवस्था को लेकर अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे नगर परिषद का सहयोग करते हुए निर्धारित व्यवस्था का पालन करें और मंडी क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक शिवराम मीना, जमादार मनोज कलोशिया, वीरेंद्र, आशाराम सहित नगर परिषद के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
*जन्म-मृत्यु के विलंबित पंजीयन के नियमों में हुआ महत्वपूर्ण संशोधन*
*एक वर्ष से अधिक एवं दो वर्ष तक विलंबित प्रकरणों में अब जिला मजिस्ट्रेट, उपखंड मजिस्ट्रेट अथवा अधिकृत कार्यपालक मजिस्ट्रेट के आदेश से होगा पंजीयन*
*सवाई माधोपुर, 5 अक्टूबर।* जन्म एवं मृत्यु के विलंबित पंजीयन की प्रक्रिया को लेकर जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण (संशोधन) अधिनियम, 2026 के प्रावधान 1 अक्टूबर, 2026 से प्रभावी हो गए हैं। इस संबंध में जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) काना राम ने जिले के संबंधित अधिकारियों एवं रजिस्ट्रारों को संशोधित प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 
संशोधित प्रावधानों के अनुसार, जन्म या मृत्यु की घटना के एक वर्ष के पश्चात, लेकिन दो वर्ष के भीतर रजिस्ट्रार को दी गई विलंबित सूचना का पंजीयन संबंधित क्षेत्र के जिला मजिस्ट्रेट, उपखंड मजिस्ट्रेट अथवा जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अधिकृत कार्यपालक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद ही किया जाएगा। आदेश जारी करने से पहले जन्म अथवा मृत्यु की घटना की शुद्धता का सत्यापन किया जाएगा तथा निर्धारित शुल्क देय होगा। 
इसी प्रकार, जन्म या मृत्यु की घटना के दो वर्ष से अधिक समय बाद दी गई सूचना का पंजीयन संबंधित क्षेत्राधिकार वाले प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के आधार पर ही किया जाएगा। इसके लिए भी घटना की शुद्धता का सत्यापन एवं निर्धारित शुल्क का भुगतान आवश्यक होगा। 
जिला कलक्टर काना राम ने बताया कि भारत सरकार द्वारा अधिनियम में किए गए संशोधन के अनुसार ये प्रावधान 1 अक्टूबर, 2026 से लागू हैं। उन्होंने जिले के सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में कार्यरत जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रारों को संशोधित प्रावधानों से अवगत कराने तथा 1 अक्टूबर के बाद इन प्रावधानों की अनिवार्य रूप से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।    
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के राजपत्र में प्रकाशित अधिनियम के अनुसार रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1969 की धारा 13 में संशोधन किया गया है तथा केंद्र सरकार की अधिसूचना द्वारा 1 अक्टूबर, 2026 को संशोधित अधिनियम के प्रभावी होने की तिथि निर्धारित की गई है।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं का समय पर पंजीकरण करवाएं, ताकि भविष्य में विलंबित पंजीकरण की प्रक्रिया से बचा जा सके।
राज्य स्तरीय  बास्केटबॉल  17/19 छात्र वर्ग प्रतियोगिता में हुए रौमांचक मुकाबले ,खिलाडियों ने जीतने के लिए लगाया दमखम

सवाई माधोपुर, 4 अक्टूबर। राउमावि मानटाउन के संयोजन में चल रही 70 वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल (17/19 आयुवर्ग) छात्र क्रीडा प्रतियोगिता के तहत रविवार  को हुए मैचों में रौमांच देखने को मिला। दशहरा मैदान स्थित दो मैदान में हुए मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वि टीमों ने पूरा दमखम लगाते हुए मैच जीतने के लिए भरपूर प्रयास किया। 
जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश कुमार गुप्ता एवं प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य राउमावि मानटाउन चन्द्र शेखर जोशी ने बताया कि प्रतियोगिता आयोजन एवं व्यवस्थाओं के लिए भामाशाहों का भरपूर एवं सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि खिलाडियों एवं व्यवस्थाओं में लगे कार्मिकों के प्रतिदिन भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं को भामाशाहों के सहयोग से किया गया। रविवार को दशहरा मैदान में आयोजित मैच से पूर्व  स्कूल शिक्षा परिवार  के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा , प्रतियोगिता संयोजक चन्द्र शेखर जोशी, मैदान प्रभारी ओम प्रकाश साहू , ने मैदान में खेल रहे खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। रविवार को खिलाडियों एवं अन्य कार्मिकों के लिए भोजन की व्यवस्था प्रतियोगिता  में  व्यवस्थार्थ प्रतिनियुक्ति शिक्षकों की ओर से की गई। संयोजन विद्यालय शारीरिक शिक्षक विजय श्री माली ने बताया कि रविवार को खेले गए मैचों के परिणाम इस तरह रहे।

दशहरा मैदान पूर्व 

19 वर्ष  सीकर एकेडमी बनाम जयपुर  प्रथम में जयपुर प्रथम 53-64 से,   सीकर बनाम सत्र पर्यन्त सीकर में सत्र पर्यन्त सीकर 28-54 से, 17 वर्ष  जयपुर प्रथम  बनाम खेल छात्रावास सीकर में  खेल छात्रावास सीकर  40-89 से, भीलवाड़ा बनाम सत्र पर्यन्त सीकर में भीलवाड़ा  टीम 35-21 से विजेता रही 

दशहरा मैदान पश्चिम 

17 वर्ष जैसलमेर अकादमी  बनाम श्रीगंगानगर में जैसलमेर 63-41से ,डीडवाना कुचामन बनाम बाड़मेर में  बाड़मेर  33-64 से, 19 वर्ष श्रीगंगानगर  बनाम बीकानेर में बीकानेर 68-78 से 
कोटा  बनाम बाड़मेर में कोटा  टीम 53-30 से विजेता रही
*रणथंभौर बाघ परियोजना में वन्यजीव सप्ताह-2026 के तहत जागरूकता गतिविधियां जारी*
*विद्यार्थियों एवं ग्रामीण महिलाओं को कराया वन भ्रमण, मंडाना व स्वच्छता गतिविधियों के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश*
*सवाई माधोपुर, 4 अक्टूबर।*
रणथंभौर बाघ परियोजना के तत्वावधान में 1 से 7 अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक रणथंभौर बाघ परियोजना शारदा प्रताप सिंह तथा उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक मानस सिंह के निर्देशन में सोशियोलॉजिस्ट ममता साहू के संयोजन में विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

*विद्यार्थियों को कराया वन भ्रमण, वन्यजीवों की दी जानकारी*
वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ पर आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, विवेकानंदपुरम के विद्यार्थियों का तिलक-माला एवं वाइल्डलाइफ कैप पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यार्थियों को रणथंभौर नेशनल पार्क का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें जंगल के ईकोसिस्टम, ग्रासलैंड, जैव विविधता तथा वन एवं वन्यजीवों के महत्व की जानकारी दी गई। वन्यजीव आधारित फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की गई।
गांधी जयंती पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावल, भूरीपहाड़ी, डूंगरी, बसो कला, महारों, भावपुर एवं खिदरपुर जादौन के विद्यार्थियों के साथ स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। रावल विद्यालय की छात्राओं को जूट बैग वितरित कर जंगल भ्रमण भी कराया गया।
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, माउंट आबू की छात्राओं को नेशनल पार्क का वन भ्रमण कराया गया तथा वन्यजीव आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

*मंडाना के जरिए ग्रामीण महिलाओं ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश*
4 अक्टूबर को कुतलपुरा मालियान की ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं के लिए पारंपरिक ‘मंडाना’ प्रतियोगिता हुई, जिसमें उन्होंने वन्यजीव एवं पर्यावरण आधारित मंडाने बनाकर लोककला के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया। महिलाओं को रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण कराकर ईकोसिस्टम, ग्रासलैंड, वन संपदा, पक्षियों एवं वन्यजीवों के महत्व तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों को जूट बैग भी वितरित किए गए।
मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक एस.पी. सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों एवं स्थानीय समुदाय, विशेषकर महिलाओं को प्रकृति और वन्यजीवों से जोड़ना वन्यजीव सप्ताह का प्रमुख उद्देश्य है। उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक मानस सिंह ने जंगलों को स्वच्छ रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने तथा वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को सुरक्षित रखने में सहभागिता का आह्वान किया।
वन्यजीव सप्ताह के तहत आगामी दिनों में भी स्थानीय विद्यालयों, ग्रामीणों एवं वन्यजीव प्रेमियों की सहभागिता से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

---000---
पुलिस थाना मानटाउन की एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान कार्यवाही -

सवाई माधोपुर फिरोती के लिये अपरहण के प्रकरण में एक महिला गिरफ्तार कर दो लाख बीस हजार रुपये नकद व एक मोबाईल जप्त किया व दो गिरफ्तारी वारण्टी गिरफ्तार व 06 आर्म्स व आवकारी एक्ट के चालानमुदा व्यक्तियों को शान्तीनंग में गिरफ्तार किया गया।  अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा राजस्थान द्वारा एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट व आबकारी एक्ट ने वाछित चल रहे पूर्व मे बालानमुदा अपराधियों व असामाजिक तत्त्वों तथा विभिन्न प्रकरणो में वांछित की अधिक से अधिक धरपकड व गिरफ्तारी हेतु एरिया डोमिनेशन अभियान दिनांक 04-10-2020 से चलाया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत भरतपुर रेंज आईजी  द्वीति चंद्रा, आई०पी०एस० एवं पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आई०पी०एस० के द्वारा प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिनकी पालना में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राकेश राजौरा एवं पुलिस उप अधीक्षक शहर सवाई माधोपुर राजेगा मीना के सुपरविजन में धानाधिकारी मानटाउन  सुनील कुमार गुप्ता निरीक्षक के नेतृत्च में दिनांक 04.10.2026 को पृथक पृथक टीमों का गठन किया गया। टीम प्रभारी  बनय सिंह एसजाई मय टीम  धर्मन्द्र साव०नि० अशोक कानि. 1387 कालीबाई महिला कानि०134 के द्वारा मुकदमा नम्बर 320/2020 1 116(2), 127(2), 189(2), 308(2), 140(2) बीएनएस दिनांक 18.09.2026 पुलिस थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर में वांछित जरोपीया जारती पुत्री  कमलेश पत्नि मुकेश उम्र 21 साल मीना निवासी करेला थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को ग्राम करेला से दस्तयाव कर बाद अनुसंधान धाने पर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की आरोपी आरती से दो लाख बीस हजार रुपये व एक एन्ड्रोईड मोबाईल जप्त किया गया।

इसी प्रकार द्वितीय टीम प्रभारी बुद्धिप्रकाश हैड कानि० 1291 मय टीम  भरतलाल कानि० 1201, अशोक कानि० 1357 के द्वारा हम्मीर पुलिया के नीचे कच्ची बस्ती से आबकारी एक्ट के दो गिरफ्तार वारण्टीयो जिनमे एक बारण्ट माननीय न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय सवाई माधोपुर के प्रकरण संख्या 1087/21 सरकार बनाम श्रयण में वारण्टी श्रवण पुत्र चिमन बाबरी उम्र 35 साल निवासी हम्मीर पुलिया कच्ची बस्ती स०मा० व दुसरा वारण्टी माननीय माननीय नायालय नायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदर महोदय सवाई माधोपुर के प्रकरण संख्या 474/25 सरकार बनाम कुन्दन में वारण्टी कुन्दन पुत्र बच्चू लाल बाबरी उम्र 30 साल निवासी हम्मीर पुलिया कच्ची बस्ती स०मा० को कच्ची बस्ती से गिरप्तार किया गया। 

इसी प्रकार तृतीय टीम प्रभारी  धर्मेन्द्र कुमार सउनि मय टीम  खेताराम कानि. 1374,  भरतलाल कानि. 1429 के द्वारा आर्म्स एक्ट में चालानशुदा अपराधी सुनील पुत्र रामजीलाल  बैरवा उम्र 30 साल निवासी आदर्श नगर बी पुलिस थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को खेरदा ब्रिज के पास से शान्तिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार चतुर्थ टीम प्रभारी  कमलेश कुमार सउनि मय टीम  मदनलाल सउनि  भक्तवत्सल हैड कानि. 1293, अशोक कुमार कानि. 1357 मय सरकारी वाहन के द्वारा पचीपल्या से आर्म्स एक्ट में चालानशुदा अपराधी 1 रामस्वरुप पुत्र सुरज्ञान गुर्जर सम्र 43 साल निवासी पचीपल्या पुलिस थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर से शान्तिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार सीमेन्ट फैक्ट्री से 2 रवि उर्फ कालू पुत्र किशोर उम्र 27 साल कीर निवासी घुडा़सी मोड पुलिस थाना मानटाउन जिला स०मा० ३- कमलेश मीना पुत्र हंसराज उम्र साल  मीना निवासी करेला पुलिस थाना मानटाउन जिला स०मा० 4 चन्द्रप्रकाश उर्फ चिन्नू पुत्र जियालाल उम्र 28 साल जाति कहार निवासी सीमेंट फेक्ट्री पुलिस थाना मानटाउन जिला सवाई माधोपुर को शान्तिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार बनय सिंह उ०नि० के द्वारा शान्तीभग के आरोप में एक गैरसायल मीठालाल पुत्र हरसहाय मीना उम्र 35 साल निवासी खैरदा थाना मानटाउन को थाने पर गिरफ्तार किया गया।
*पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों का जय मिनेश आदिवासी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण*
*कक्षा 12वीं के 43 विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा एवं करियर विकल्पों की ली जानकारी*
*सवाई माधोपुर, 4 अक्टूबर।* पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सवाई माधोपुर के कक्षा 12वीं के विज्ञान एवं कला वर्ग के 43 विद्यार्थियों एवं 4 शिक्षकों ने शनिवार को जय मिनेश आदिवासी विश्वविद्यालय, कोटा का शैक्षणिक भ्रमण किया।

शैक्षणिक दल का नेतृत्व पीजीटी अंग्रेजी रामप्रसाद मीना एवं पीजीटी भूगोल राजेश मीना ने किया। विश्वविद्यालय परिसर के भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न स्नातक एवं उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक सुविधाओं तथा उपलब्ध करियर विकल्पों की जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय परिसर के भ्रमण की व्यवस्थाएं सचिन कुमार मीना द्वारा की गईं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन आर.डी. मीना ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उच्च शिक्षा, कौशल विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं क्षमताओं के अनुरूप करियर का चयन करने पर जोर दिया।

शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालयी शिक्षा के बाद उच्च शिक्षा के अवसरों एवं विभिन्न करियर विकल्पों से परिचित कराना तथा उन्हें भविष्य के प्रति जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाना रहा। विद्यार्थियों ने भ्रमण को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अनुभव बताया।

---000---
कोतवाली पुलिस की एरिया डोमिनेशन' के तहत ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार, शराब व म्यूल खाताधारक सहित 11 लोग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर अपराधियों की धरपकड़ और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सवाई माधोपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष 'एरिया डोमिनेशन' अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी के निर्देशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश राजौरा व पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र मीना के सुपर विजन में थानाधिकारी मांगेलाल के नेतृत्व में गठित 5 अलग-अलग टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर कई अपराधियों को दबोचा।

अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित बदमाश गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड से श्मशान घाट मार्ग पर दबिश देकर प्रीतम नट (23 वर्ष, निवासी विनोबा बस्ती, आलनपुर) को एक अवैध देशी कट्टे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

साइबर फ्रॉड के लिए खाता देने वाला 'म्यूल अकाउंट' धारक दबोचा

साइबर सेल की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुनील सैनी (19 वर्ष, निवासी सूरवाल) को गिरफ्तार किया। आरोपी कमीशन के लालच में साइबर ठगी की रकम डलवाने और राशि हड़पने के मामले में संलिप्त था।
60 पव्वे अवैध शराब बरामद

डेकवा रेलवे फाटक के पास से शुभम बैरवा (20 वर्ष, निवासी संग्रामपुरा) को एक प्लास्टिक के कट्टे में रखे 60 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

तेज आवाज में डीजे/स्पीकर बजाने पर ट्रैक्टर व ध्वनि यंत्र जब्त

सामान्य चिकित्सालय के पास तेज आवाज में राजस्थानी लोकगीत बजाकर मरीजों व राहगीरों को परेशान करने वाले ट्रैक्टर को जब्त किया गया। पुलिस ने आरएनसी एक्ट के तहत धनकेश मीना (35 वर्ष, निवासी बसौ खुर्द) के खिलाफ कार्रवाई की।

06 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटी दबोचे

पुलिस टीमों ने लंबे समय से फरार चल रहे 6 वारंटियों (रामसिंह, पृथ्वीराज, प्रशांत मीना, पवन साहू, नरेश जैन और अनश मोहम्मद) को विभिन्न इलाकों में दबिश देकर गिरफ्तार किया।

शांति भंग में 3 पर कार्रवाई

सार्वजनिक शांति व्यवस्था प्रभावित करने पर साबरिया वैष्णव, इमामुद्दीन और फरीद को धारा 151 के तहत पाबंद कर गिरफ्तार किया गया। कोतवाली पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों से अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है और क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ यह धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
महिला मोर्चा ने नवनिर्वाचित पार्षद अनुराधा शर्मा का किया सम्मान

सवाई माधोपुर। नगर परिषद सवाई माधोपुर के वार्ड 11 से नवनिर्वाचित भाजपा पार्षद  अनुराधा शर्मा का महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने  सम्मान कर उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
सम्मान समारोह के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनुराधा शर्मा के नेतृत्व में वार्ड 11 में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर महिला मोर्चा की आशा शर्मा, सीमा गौत्तम, कृष्णा गुप्ता एवं सावित्री शर्मा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने अनुराधा शर्मा के उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए वार्ड के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।
सवाई माधोपुर अग्रवाल महिला संगठन शहर सवाई माधोपुर द्वारा शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र मे जीते हुए अग्रवाल पार्षदों , अग्रवाल समाज के पदाधिकारी एवं पत्रकारो का स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया
नेहा अग्रवाल होगी सवाई माधोपुर जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक। राकेश राजोरा का सी.आई.डी सी.बी पुलिस मुख्यालय जयपुर में हुआ तबादला।
*नए उद्यम स्थापित करने का अवसर, रीको के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 500 से अधिक भूखण्ड आवंटन के लिए उपलब्ध*
*जयपुर/ सवाई माधोपुर, 3 अक्टूबर।* प्रदेश में औद्योगिक विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 500 से अधिक भूखण्ड ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें औद्योगिक, व्यावसायिक, लॉजिस्टिक्स, आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, अस्पताल, नर्सिंग होम, कियोस्क, स्कूल, दुकान और पेट्रोल पम्प सहित विभिन्न श्रेणियों के भूखण्ड शामिल हैं।

इन भूखण्डों के लिए ऑनलाइन आवेदन और धरोहर राशि (ईएमडी) जमा कराने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। संबंधित ई-नीलामियों के लिए ईएमडी जमा कराने की अंतिम तिथियां 13 और 14 अक्टूबर, 2026 निर्धारित हैं। इच्छुक निवेशक निर्धारित अवधि में रीको की ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

इसके अतिरिक्त, रीको ने प्लग एंड प्ले, स्पोर्ट्स फैसिलिटी तथा वर्किंग हाउसिंग फैसिलिटी विकसित करने के लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके तहत जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भिवाड़ी-द्वितीय, भरतपुर, कोटा, किशनगढ़, सवाई माधोपुर, उदयपुर, झालावाड़, नागौर तथा श्रीगंगानगर में 28 भूखण्डों का किराये के आधार पर आवंटन किया जाएगा।

जयपुर के सीतापुरा स्थित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में गारमेंट एवं अपैरल, जेम्स एंड ज्वैलरी और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के उद्योगों के लिए प्लग एंड प्ले मॉड्यूल्स का भी लाइसेंस शुल्क के आधार पर ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन किया जा रहा है। इससे उद्यमियों को तैयार और आधुनिक सुविधाओं से युक्त औद्योगिक परिसरों में उद्यम स्थापित करने का अवसर मिलेगा।

रीको का उद्देश्य निवेशकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।

---000---
हम्मीर ब्रिज पर चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान

सवाई माधोपुर से खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से प्रेरित होकर शनिवार को सवाई माधोपुर के हम्मीर ब्रिज पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

नगर परिषद की उपसभापति माया गोयल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पं. लालचंद गौतम और पार्षद राधा गौतम सहित जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने हाथों में झाड़ू थामकर श्रमदान किया।

इस दौरान हम्मीर ब्रिज और आसपास के क्षेत्र में गहन सफाई की गई। अभियान के तहत एकत्र कचरे को उचित तरीके से निस्तारित कराया गया। जनप्रतिनिधियों ने लोगों से स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने की अपील की।
गांधी-शास्त्री जयंती पर दोबड़ा कला में सत्याग्रह चौपाल, खाद की कालाबाजारी पर किसानों ने उठाए सवाल

DAP की किल्लत और 1600 से 1800 रुपये तक बिक्री के आरोप, कृषि अधिकारी ने कहा शिकायत मिलते ही होगी कार्रवाई

सवाई माधोपुर। महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर ग्राम दोबड़ा कला में भूप्रेमी किसान संघर्ष मंच की ओर से सत्याग्रह चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में किसानों के सामने चल रही डीएपी और यूरिया की किल्लत, कालाबाजारी और कथित नकली खाद की बिक्री का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। ‘जय जवान, जय किसान’ के नारे के साथ किसानों के हित में संगठित रहकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

चौपाल में ग्रामीण किसानों ने बताया कि गांवों में ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप के माध्यम से खाद ब्लैक में पहुंचने की शिकायतें हैं। किसानों के अनुसार डीएपी के कट्टे 1600 से 1800 रुपये तक में बेचे जा रहे हैं। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि खाद की शिकायत करने या जांच की मांग करने पर कई बार खाद देने से मना कर दिया जाता है।
किसानों ने कहा कि खाद की कमी के बीच दलालों और कुछ डीलरों के कथित नेटवर्क के कारण किसानों में डर का माहौल बना हुआ है। उनका कहना था कि शिकायत करने पर भविष्य में खाद नहीं मिलने का भय दिखाया जाता है। किसानों ने सवाल उठाया कि यदि कालाबाजारी खुलेआम हो रही है तो प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।
चौपाल से कृषि अधिकारी से हुई सीधी बातचीत
मामले की गंभीरता को देखते हुए चौपाल में मौजूद किसानों की संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार, सवाई माधोपुर लखपत मीणा से सीधी बातचीत कराई गई। किसानों ने खाद की किल्लत, कालाबाजारी और नकली खाद से संबंधित शिकायतें अधिकारी के सामने रखीं।
इस पर लखपत मीणा ने कहा कि विभाग को इन शिकायतों की जानकारी नहीं थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी, अधिक कीमत पर खाद बेचने, नकली खाद या स्टॉक होने के बावजूद खाद नहीं देने की सूचना मिलती है तो जांच कर तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने किसानों से सीधे शिकायत करने की अपील करते हुए शिकायत नंबर 094143 14751 जारी किया।
एक-दो दिन में रैक आने का भरोसा
कृषि अधिकारी ने किसानों को भरोसा दिलाया कि एक-दो दिन में खाद की रैक आने की संभावना है। इसके बाद जरूरत के अनुसार दोबड़ा कला सहित आसपास के गांवों में खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
चौपाल में किसानों ने निर्णय लिया कि यदि तय समय में खाद की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हुई तो गांव-गांव किसानों को संगठित कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
गुरुवार के आंदोलन के बाद सैकड़ों किसानों को मिला खाद का लाभ
गौरतलब है कि गुरुवार को भूप्रेमी किसान संघर्ष मंच के आंदोलन के बाद देर शाम तक सवाई माधोपुर अनाज मंडी स्थित सहकारी समिति में सैकड़ों किसानों को तय दर पर खाद का वितरण आंदोलनकारियों की मौजूदगी में करवाया गया। किसानों ने खाद मिलने पर राहत जताई।
चौपाल में मुकेश भूप्रेमी, रामसिंह पूर्व सरपंच, शंकर पीलोदा, अबसार अहमद, रामलाल पटेल, रतिराम, हेमराज, अमीन खान, फजरुद्दीन, अमीन, सबीर सहित ग्रामीणों ने विचार रखे।
सवाई माधोपुर से बड़ी खबर
रणथंभौर बना सेलिब्रिटीज की पहली पसंद

पर्यटन सत्र की शुरुआत के साथ बॉलीवुड और खेल जगत के सितारों का रणथंभौर में डेरा
रणथंभौर पर्यटन सत्र की शुरुआत के साथ ही देशभर से आने वाले पर्यटकों के बीच मशहूर रणथंभौर अब एक बार फिर फिल्मी सितारों और खेल जगत की हस्तियों की पसंद बनकर सामने आया है।
पर्यटन सत्र के पहले ही दिन बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल रणथंभौर पहुंचीं और जंगल सफारी के दौरान वन्यजीवों का दीदार किया। साइना ने अपनी छोटी बहन चंद्रांशु के साथ रणथंभौर के होटल मेरियट में भी खास पल बिताए। दोनों ने डांस करते हुए मस्ती की और इस दौरान के वीडियो साइना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए।
Sawaimadhopur News (@sawaimadhopur_news) | Public App